गाजियाबाद। सिहानी गेट पुलिस स्टेशन एरिया के भाटिया मोड़ बुधवार देर रात एक प्राइवेट बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादms में एक बाइक सवार की मौत हो गयी है। तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं। सभी घायलों को एमएमजी हॉस्पीटल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है।
नई दिल्ली: एक्स पीएम डा. मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, एम्स ने जारी किया बयान, हालत स्थिर
और भी पढ़ें
- IIT-ISM धनबाद का शताब्दी समारोह 21 दिन तक, बॉलीवुड कलाकारों से सजेगी महफिल
- SNMMCH धनबाद को NMC की सौगात, PG की 18 सीटें बढ़ीं; 4 नये विभागों में पढ़ाई
- दीपावली पर घर में जरूर रखें ये 12 चीजें, धन पोटली से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
- दीवाली पर 3 लग्न में होगी लक्ष्मी पूजा, जानें घर-दुकान और मध्य रात्रि का शुभ मुहूर्त
डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों को पर्याप्त उपचार के लिए हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है। डीएम ने कहा है कि इस प्रकरण मजिस्ट्रेट जांच कराई जायेगी। इस जांच में पता लगाया जायेगा कि आखिर यह बस पुल से नीचे कैसे गिरी। सभी घायलों को एमएमजी हॉस्पीटल में इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की शिकार हुई बस एलजी कम्पनी की थी। बस में आठ स्टाफ सवार थे। बस स्टाफ को लेकर नोएडा से गाजियाबाद की तरफ जा रही थी। पुल पर अगला टायर फटने की वजह से बस अनकंट्रोल होकर रांग साइड आकर पुल से नीचे गिर गई। सड़क की दूसरी लेन में चली गई। एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए आरओबी से नीचे दौलतपुरा कॉलोनी की तरफ जा गिरी। अचानक हुए हादसे से आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बस में सवार लोगों को राहगीरों और लोकल निवासियों की मदद से बाहर निकालकर हॉस्पीटल पहुंचाया। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।बस में सवार आठ कर्मचारियों सहित नौ लोग घायल हैं।
बस में सवार स्टाफ में एक घायल की पहचान सुनील पुत्र हरिहर और दूसरे की दीपक के रूप में हुई है। लोहारपुरा कालोनी निवासी इंजीनियरिग का छात्र आसिफ भी बस की चपेट में आने से घायल हुआ है। आसिफ अपने घर से किताब लेने जा रहा था, तभी बस अचानक गिरी और वह उसकी जद में आ गया। देर रात उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, डीएम राकेश सिंह और एसएसपी पवन कुमार जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।