नयी दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स)- 2024 का नोटिफिकेशन ( UPSC CSE Notification 2024 ) जारी कर दिया है। इस बार 1056 वैकेंसी निकाली गई हैं।
यह भी पढ़ें:Dhnabad: आठ पुलिस इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग, शशि रंजन बने झरिया थाना प्रभारी
यूपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक किया जा सकता है। इसी के साथ upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। IAS, IPS, IRS, IFS समेत विभिन्न सिविल सर्विस में जाना चाह रहे युवा पांच मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स एग्जाम 2024 का आयोजन 26 मई 2024 को होगा। छह मार्च से 12 मार्चके बीच आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। इस बार भी यूपीएससी एग्जाम सेंटर के लिए फर्स्ट एप्लाई फर्स्ट अलॉट की पॉलिसी लागू की गई है। यानी कैंडिडेट्स जितना पहले आवेदन करेंगे, मनचाही एग्जाम सेंटर सिटी पाने के उतने ही ज्यादा चांस रहेंगे।
यूपीएससी ने सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम ( UPSC CSE Notification 2024 ) के माध्यम से IAS, IPS, IRS, IFS mufl अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन किया जायेगा। भारतीय वन सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स एग्जाम कॉमन होगा।
UPSC CSE 2024 Notification
सिविल सेवा पदों के लिए योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट सेकिसी भी विषय मेंबैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम की अंतिम एग्जाम में शामिल होनेवाले स्टूडेंट आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे कैंडिडेट्स को सिविल सेवा (मुख्य परीक्षा) का फॉर्म भरते समय बैचलर डिग्री प्राप्त होने का प्रमाण देना होगा।
भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी सेएनिमल हस्बैंड्री एंडएं वेटरिनेरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टेटिस्टिक्स और जूलॉजी मेंसेकिसी एक विषय के साथ बैचलर डिग्री प्राप्त हो। या- एग्रीकल्चर/ फॉरेस्ट्री में बैचलर डिग्री हो। या- - इंजीनियरिंग मेंबैचलर डिग्री हो।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु - 21 साल । अधिकतम आयु 32 साल सेकम हो। आयुकी गणना एक अगस्त 2024 से होगी। यानी कैंडिडेट का जन्म दो अगस्त 1992 से पहले और एक अगस्त 2023 के बाद न हुआ हो।
अधिकतम आयुसीमा में ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स की तीन वर्ष, एससी/ एसटी को पांच वर्ष और शारीरिक अशक्त श्रेणी के कैंडिडेट्स को 10 वर्ष की छूट प्राप्त है।
प्रयासों की सीमा
जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 32 वर्ष की आयु सीमा के साथ कुल छह प्रयास मिलते हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट्स को 35 वर्ष की आयु तक नौ प्रयास मिलते हैं। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के कैंडिडेट्स को 37 वर्ष की आयु तक असीमित संख्या में प्रयास मिलते हैं|
चयन प्रक्रिया
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के सभी आवेदकों को सबसे पहले प्रीलिम्स एग्जाम में बैठना होता है। इसमें पास होनेवाले कैंडिडेट्स को मेन्स एग्जाम में बैठने के लिए बुलाया जाता है। मेन्स में जो पास होता है वह इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) तक पहुंचता है। फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर बनती है। मेन्स एग्जाम 1750 मार्क्स और इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है।
आवेदन फीस
100 रुपये। शुल्क का भुगतान स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में कैश या नेटबैंकिंग या मास्टर कार्ड/ डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा। भुगतान का विकल्प ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होगा।
एससी, एसटी, शारीरिक रूप से अशक्त और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है।
यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम 80 शहरों में होगी।
नोटिफिकेशन का लिंक
पहले आवदेन करने में फायदा- इस बार भी यूपीएससी एग्जाम सेंटर के लिए फर्स्ट एप्लाई फर्स्ट अलॉट की पॉलिसी लागू करे। यानी आप जितना पहले आवेदन करेंगे, मनचाही एग्जाम सेंटर सिटी पाने के उतनेही ज्यादा चांस रहेंगे।
इस बार भी आवेदन वापस लेने का विकल्प नहीं रहेगा। एक बार आवेदन करनेके बाद फॉर्म वापस नहीं ले सकेंगे।
आवेदन का लिंक
यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और
भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवेग्रुपग्रु ए (इंडियन रेलवेअकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।
और भी पढ़ें
- Bihar : JDU से निकाले गए अनंत सिंह बनाएंगे अपनी पार्टी, नीतीश-निशांत पर भी बोले
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
- Dhanbad : अभिजीत सिंह हत्याकांड में 2 गिरफ्तार, पुलिस को देख छत से कूदा आरोपी
- JPSC Scam: खियांगते के लैपटॉप बैग में मिली 15 अभ्यर्थियों की ‘सेटिंग लिस्ट’