• वैरिफाइड अकाउंट में मिलती है कई अन्य विशेषताएं

नई दिल्ली। Twitter से जुड़े हर लोगों को  ब्लू टिक पाने की इच्छा जरूर होती है। क्योंकि एक बार आपको अगर ब्लू टिक मिल जाए तो फिर आपके ट्वीट्स और रीट्वीट्स की रीच बढ़ जाती है। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए ब्लू टिक काफी मददगार सबित होता है। इस तरीका को अपनाकर यूजर्स ब्लू टिक मिलने के चांस को बढ़ा सकते हैं।

धनबाद: चासनाला में खुला 7 Days South Xpress रेस्टोरेंट

प्रोफाइल रखें स्ट्रॉन्ग

यूजर अकाउंट का प्रोफ़ाइल ही वो हिस्सा है जिस पर सबसे पहले किसी की नजर जाती है। अगर प्रोफ़ाइल बनाने पर काम कर लिया तो यूजर को ब्लू टिक मिलने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए प्रोफ़ाइल को क्लियर रखें। इसमें अपने प्रोफेशन या अपनी एजुकेशन से जुड़ी डीटेल्स भरना ना भूलें। इससे लोगों तक यूजर की  सही जानकारी पहुंचती है।

फॉलोवर्स रखें मेनटेन

अगर यूजर का फॉलोवर्स मेनटेन हैं तो ब्लू टिक मिलने के चांस बढ़ जाते हैं। यूजर जब अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए रिक्वेस्ट भेजते हैं तो कंपनी उनकेअकाउंट पर नजर डालती है। यूजर के  फॉलोवर्स भी देखती है। अगर अगर यूजर्स के पास अच्छी खासी संख्या में फॉलोवर्स हैं तो आपके लिए ब्लू टिक हासिल करना काफी आसान हो जाता है।

ब्लू टिक यूजर्स का फॉलोवर्स बनें

ब्लू टिक फॉलोवर्स यूजरअकाउंट वेरिफिकेशन के लिए काफी जरूरी होते हैं। अगर ऐसे यूजर्स फॉलो कर रहे हैं जिनके पास पहले से ही ब्लू टिक है तो आपको ब्लू टिक मिलने के चांस बढ़ जाते हैं। अगर यूजर इस बारे में नहीं जानते थे तो अब जान लीजिए क्योंकि ब्लू टिक दिलवाने में ये टिप आपके बड़े काम आए सकती है।
कंट्रोवर्शियल अकाउंट को कभी फॉलो न करें 
अगर यूजर  ऐसे अकाउंट्स को फॉलो कर रहे हैं जो काफी विवादित ट्वीट्स करते आए हैं या फिर उन्हें कंपनी की तरफ से रेड फ्लैग मिल चुका है तो ब्लू टिक मिलने के चांस कम हो जाते हैं। ऐसे अकाउंट की वजह से कंपनी यूजर लेकर भी वैसी ही राय बना लेती है। ऐसे यूजर के  यूजर को  आपको बचना चाहिए।  कंट्रोवर्शियल अकाउंट चाहे कितना भी फेमस क्यों ना हो उसका फॉलो करने से बचें।