Advertisement

नई दिल्ली। तरूण प्रकाश ने पूर्व मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक (AGM )का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व प्रकाश दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर के पद पर पदस्थापित थे। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:धनबाद: रणविजय सिंह ने मजदूरों की समस्याओं के समाधान को ले बीसीसीएल सीएमडी की वार्ता

इंडियन रेल सिगनल सेवा 1988 बैच के अफसर तरूण प्रकाश को रेलवे में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य करने का गहन अनुभव है। उन्होंने उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सिगनल विभाग के विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

उत्तर रेलवे में मुख्य सिगनल इंजीनियर एवं मुख्य संरक्षा अधिकारी तथा उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पद पर तरूण प्रकाश अपनी महत्वपूर्ण सेवा दे चुके हैं।