धनबाद। एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बीजेकेएमएस के महामंत्री रणविजय सिंह ने कोयला मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान बीसीसीएल सीएमडी समीरण दत्ता से मुलाकात की। संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया।
यह भी पढ़ें: झारखंड: झरिया में बिजली संकट के समाधान को ले जेबीवीएनएल के डायरेक्टर से मिली MLA पूर्णिमा नीरज सिंह
और भी पढ़ें
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
- धनतेरस 2026 पर शुक्र गोचर और शुक्र प्रदोष का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना

रणविजय ने क्लर्क के नियुक्ति पर विसंगतिया हैं उसको दूर कर सभी कार्यरत श्रमिकों को क्लर्क बनाने की बात कही। सीएमडी ने इस मामले में गठित कमेटी की जानकारी दी। कोरोना के दौरान श्रमिक दीपक महतो और सुनील कुमार की मृत्यु हो गई थी उसके परिवार को जल्द से जल्द पेमेंट और एंप्लॉयमेंट देने की मांग की गयी। मृतक कृष्णा की पत्नी को अभिलंब शपथ पत्र देकर नियोजन दोने, डंपर ऑपरेटर नागेश्वर पासी के साथ घटी घटना को प्रकाशित कर उनको अनफिट कर परिवार को नियोजन देने की मांग की गयी।
रणविजय ने सीएमडी से कहा कि जितने भी मृतक के परिजनों को नियोजन नहीं मिला है उसको जल्द से जल्द नियोजन दिया जाए। क्योंकि एक जून2020 से कोई भी नियोजन निर्गत नहीं किया गया है। सिर्फ एसओपी बना कर छोड़ दिया गया। सीएमडी ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समुचितल कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। मौके पर पी मुरलीधरण, रमेश सिंह एवं यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।