Advertisement

रांची। झरिया एमएलए पूर्णिमा नीरज सिंह शुक्रवार को रांची में जेबीवीएनएल के डायरेक्टर (ऑपरेशन) के के वर्मा से मिलकर भीषण गर्मी और परीक्षाओं के बीच झरिया में व्याप्त बिजली संकट से अवगत कराया। समस्या के निदान को लेकर विभिन्न विषयों पर सुधार पर चर्चा की।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: झारखंड: गढ़वा  श्रीबंशीधर नगर के SDPO का रीडर को आठ हजार रुपये घूस लेते ACB ने दबोचा  

एमएलए ने झरिया अंतर्गत सोना पट्टी, दाल पट्टी, पंजाबी मोहल्ला, कोयरीबांध, बलियापुर स्टैंड, सतमोडवा सहित पूरे क्षेत्र में अन्य जर्जर विद्युत पोल एवं तारों का तत्काल प्रतिस्थापन। जर्जर कंडक्टर, ACSR/ LT XLPE AB केबल, बिजली सप्लाई हेतु लक्ष्मणिया मोड़ से कोइरीबांध टीना गोदाम में PSC पोल लगाना। लक्ष्मणिया मोड़ अवस्थित जर्जर स्विच रूम का नवानिकरण। जामाडोबा सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर की क्षमता 05 MVA से बढ़ाकर 10 MVA करने का प्रोपोजल रखा। इन सभी मामलों पर डायरेक्टर ने नवंबर तक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एमएलए ने कहा कि झरिया बलियापुर पथ का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उक्त पथ पर अवस्थित विद्युत पोल के कारण पथ निर्माण कार्य बाधित हो रहा है, अतः जनहित में उक्त पोल का स्थानांतरण। डीएमएफटी से झरिया अंतर्गत निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु डीसीक्त धनबाद को प्रस्ताव भेजने की चर्चा हुई, जिसपर निदेशक ने कहा की जनहित में डीएमएफटी की राशि का उपयोग क्षेत्र में विद्युत कार्य हेतु किया जा सकता है। क्षेत्र में आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन। डायरेक्टर ने धनबाद जीएम को समस्याओं के निदान हेतु दूरभाष पर निर्देशित भी किया।