दुबई। आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच रविवार 14 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया।मिचेल मार्श (नॉट आउट 77) और डेविड वॉर्नर (53) की मैच विनिंग पारी के दम पर आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। इस तरह आस्ट्रेलिया पहली बार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
बिहार: गया में नक्सलियों ने एक ही परिवार के चार लोगों का किया मर्डर, घर को डायनामाइट से उड़ाया
और भी पढ़ें
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिग करते हुए न्यूजीलैंड को चार विकेट पर 172 रन पर रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया 18.5 ओवर में दो विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीती है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने 50 बॉल पर छह चौके और चार छक्के लगाये। वॉर्नर ने 38 बॉलपर चार चौके और तीन छक्के लगाये। ग्लेन मैक्सवेल ने 18 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 28 रनों की नॉट आउट पारी खेली।न्यूजीलैंड ने कैप्टन केन विलियमसन की 85 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में चार विकेट पर 172 रन का स्कोर खड़ा किया। टारगेट का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया के लिए डेविड वार्नर ने हाफ सेंचुरी लगाई। वहीं मिचेल मार्श ने 77 रन की नॉट आउट पारी खेल टीम को 18.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर जीत हासिल की। यह पहली बार है जब आस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता।
वार्नर-मार्श की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया बना चैंपियन
टारगेट का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम को पहला झटका कैप्टन आरोन फिंच के रूप में लगा। वह मात्र पांच रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की बॉल पर डैरिल मिचेल को कैच दे बैठे। डेविड वार्नर ने 38 गेंदों पर तीन छक्के व चार चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली। वे बोल्ट की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गये। मार्श ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 31 बॉल पर तीन चौका और चार छक्का जमाते हुए हाफ सेंचुरी पूरा किया। उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया। 50 बॉल पर 77 रन की पारी खेल मार्श ने टीम को जीत तक पहुंचाया। 18 बॉल पर ग्लेन मैक्सवेल 28 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
न्यूजीलैंड पहली पारी, कैप्टन केन की फिफ्टी
डेरिल मिचेल ने मार्टिन गप्टिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 28 रन की पार्टनरशीप की। हेजलवुड ने मिचेल को 11 रन पर आउट कर इस पार्टनरशिप को ब्रेक कर दिया। स्ट्रेलिया टीम को पहली सफलता दिलाई। मार्टिन गप्टिल ने 35 बॉल का सामना करते हुए 28 रन बनाये। एडम जंपा की बॉल पर गप्टिल का कैच स्टोइनिस ने पकड़ा। कैप्टन केन ने 32 बॉल पर अपना फिफ्टी पूरा किया। ग्लेन फिलिप को जोस हेजलवुड ने 18 रन पर ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच करवाया। इसी ओवर में कैप्टन केन ने स्टीव स्मिथ को अपना कैच दे बैठे। कैप्टन केन 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 85 रन बनाये। नीशन 13 और साइफर्ट आठ रन बनाकर नॉट आउट रहे। आस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जंपा ने एक जबकि जोश हेजलवुड ने तीन विकेट लिए।