मुंबई। क्रिकेट के 'गॉड' सचिन तेंदुलकर और मॉडर्न क्रिकेट के 'गोट' विराट कोहली की मुलाकात नौ मई मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुई। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर मुकाबले से पहले विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की प्रैक्टिस सेशन के दौरान हुई मुलाकात की एक क्लिप आईपीएल के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर अपलोड की गई है।
यह भी पढ़ें:IPL2023 MI vs RCB : मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को छह विकेट से हराया
और भी पढ़ें
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
- Bokaro: SAIL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ED और GM समेत 14 अधिकारियों का तबादला

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक कर रहे हैं। विराट ने हमेशा सचिन को अपना रोल मॉडल माना है। इस वीडियो पर यूजर्स ने काफी दिलचस्प कमेंट्स भी की है। इस वीडियो पर रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी प्रतिक्रिया आई। इस ट्वीट में लिखा था, "59679 अंतरराष्ट्रीय रन, 175 शतक और लाखों यादें एक फ्रेम में।"एक अन्य यूजर ने लिखा, "लेजेंड्स इन वन फ्रेम।"