नई दिल्ली। इंडिया के सबसे अमीर बिजनसमैन कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने जस्ट डायल लिमिटेड का अधिग्रहण करेगी। कंपनी जस्ट डायल में 40.95 परसेंट हिस्सेदारी के लिए 3,497 करोड़ रुपये इन्वेस्ट करेगी।
आरआरवीए 26 परसेंट हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर लेकर आयेगी। इस तरह, रिलायंस रिटेल की जस्ट डायल में कुल हिस्सेदारी 66.95 परसेंट हो जायेगी। आरआरवीएल द्वारा दी गई पूंजी जस्ट डायल के विकास और विस्तार में काम आयेगी।
जस्ट डायल अपनी लोकल बिजनस की लिस्टिंग को और पुख्ता करेगी। जस्ट डायल अपने प्लेटफॉर्म पर लाखों प्रोडक्टव सर्विस के विस्तार पर काम करेगी। इससे लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। यह इन्वेस्ट जस्ट डायल के मौजूदा डेटाबेस को भी मदद पहुंचायेगा। जस्ट डायल के डेटाबेस में 31 मार्च 2021 तक 30.4 मिलियन लिस्टिंग थी। तिमाही के दौरान 129.1 मिलियन यूनिक यूजर्स जस्ट डायल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे।
और भी पढ़ें
- Bihar : JDU को हराने वाले दो निर्दलीय MLC BJP में शामिल, जानिए क्यों बदला पाला
- धनबाद में मनी सरदार पटेल की 151वीं जयंती, ढुलू महतो-संजीव सिंह ने किया नमन
- सारंडा ऑपरेशन के नायकों को केंद्र का सम्मान, झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को पदक
- गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म, कांस्टेबल गिरफ्तार; थानेदार समेत 4 सस्पेंड
एक साल में कंपनी ने के निवेशकों के एक लाख बन गये सात लाख रुपये से ज्यादा
डील की जानकारी देते हुए आरआरवीएल की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा, “जस्ट डायल में इन्वेस्ट हमारे लाखों पार्टनर, बिजनसमैन, लघु और मध्यम कारोबार के लिए डिजिटल इकोसिस्टम को और बढ़ायेगा। हालांकि, इस अधिग्रहण के बावजूद वीएसएस मणी जस्ट डायल के एमडी और सीईओ के तौर पर कामकाज जारी रखेंगे।