जयपुर। 2016 UPSC में टॉपर रही राजस्थान कैडर की आइएएस टीना डाबी फिर से जिंदगी की नई सफर पर निकल चुकी है। 2016 बैच की IAS टीना डाबी फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वह 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे से 22 अप्रैल को विवाह करेंगी। टीना डाबी ने इससे पहले 2018 में आईएएस अतहर खान से शादी की थी। दो साल बाद 2020 में उन्होंने आपसी सहमति से डाइवोर्स ले लिया था।
धनबाद: जज उत्तम आनंद को जानबूझकर ऑटो से मारी गई थी टक्कर, चीफ साइंटिस्ट का कोर्ट में दावा
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL की नई वेबसाइट लॉन्च, अब मिलेगा बेहतर और सुरक्षित डिजिटल अनुभव
- धनबाद : खटाल हटाने के खिलाफ आंदोलन की तैयारी, 4 नवंबर को पहुंचेंगे MP पप्पू यादव
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
- कार्तिक मास 27 अक्टूबर से शुरू, दीपावली-छठ समेत इन पर्वों की देखें पूरी लिस्ट
View this post on Instagram
नई जिंदगी शुरू कर रही हैं टीना
टीना डाबी ने सोमवार की रात अपने सोशल मीडिया एकाउंट में एक फोटो शेयर की है। इसमें एक शख्स के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। टीना डाबी ने अपने होने वाले पति प्रदीप गवांडे के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा है- 'मेरी चेहरे पर इस मुस्कान की वजह आप हो।' चुरू के कलेक्टर रह चुके प्रदीप गवांडे की भी यह दूसरी शादी है। आईएएस बनने से पहले वह डॉक्टर रह चुके हैं।
दोनों के उम्र में 13 साल का अंतर
बताया जाता है कि टीना व प्रदीप 22 अप्रैल को जयपुर के एक होटल में शादी करेंगे। प्रदीप गावडे़ का जन्म नौ दिसंबर, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ। वहीं टीना डाबी का जन्म नौ नंवबर, 1993 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था। फिलहाल टीना डाबी की पोस्टिंग सचिवालय में वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर है। जबकि प्रदीप के गवांडे पुरातत्व संग्रहालय विभाग के निदेशक है। वह चूरू जिले के कलेक्टर रह चुके हैं।
इश्क, शादी और फिर डाइवोर्स...
UPSC में 2016 में टीना डाबी टॉपर अतहर खान सेकेंड टॉपर थे। ट्रेनिंग के दौरान टीना डाबी और उनके बीच लव अफेयर हो गया। दोनों ने 2018 में शादी कर काफी सुर्खियां बटोरी थी।
टीना को आमित अतहर से हुआ प्यार
अतहर आमिर मूलरूप से जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के गांव देवेपोरा मट्ट रहने वाले हैं। जबकि टीना डाबी राजस्थान के जयपुर हैं। इनका जन्म भोपाल में हुआ। परिवार दिल्ली रहता है। यूपीएससी पास करने वालों को उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ट्रेनिंग दी जाती है। LBSNAA कैम्पस और आउटडोर ट्रेनिंग के दौरान दोनों अक्सर साथ—साथ देखे जाते थे। वर्ष 2018 को वो घड़ी आई जब दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी का ऐलान किया। ये दूसरी बार था जब टीना डाबी की पूरे देश में चर्चा होने लगी। आमिर अतहर अलग धर्म से आते थे तो लोगों ने टीना डाबी को खूब भला बुरा बोला। सोशल मीडिया में उनको गालियां दी गईं, धमकियां मिलीं और आमिर अतहर के साथ निकाह करने को मना भी किया गया। मगर उन्होंने ये सब झेलते हुए भी आमिर अतहर से शादी की।दो साल की दोस्ती व प्यार के बाद टीना डाबी और अतहर आमिर ने 20 मार्च 2020 को जयपुर जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन की कोर्ट में प्रेम विवाह किया। इसके बाद सात अप्रैल 2018 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम क्लब में धार्मिक रीति रिवाज से भी शादी की। दिल्ली के अशोक रोड स्थित बंगला नंबर 5 में 17 अप्रैल को आशीर्वाद समारोह रखा गया।
तीन साल बाद डाइवोर्स
IAS टॉपर टीना डाबी और अतहर आमिर तीन साल चार महीने ही साथ रहे। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से डाइवोर्स की अर्जी कोर्ट में दाखिल कर दी। अर्जी दाखिल करके अलग-अलग रहने का फैसला कर लिया। 2021 के अगस्त महीने में अदालत ने उनकी अर्जी स्वीकार कर ली और दोनों ने एक दूसरे से शादी के बंधन को तोड़ लिया।इसके बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते चुन लिये। अतहर खान पहले राजस्थान में ही कार्यरत थे। डाइवोर्स के बाद वह जम्मू-कश्मीर कैडर लेकर अपने स्टेट चले गये।