धनबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर धनबाद संघ कार्यालय में विजयादशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षण शस्त्र पूजन रहा, जिसमें संघ के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: झारखंड पुलिस मुख्यालय बनाम एडीजी जैप: थानों में मुंशी पदस्थापन पर बड़ा विवाद

और भी पढ़ें
- सीवान में पटाखा कारोबारी के घर भीषण ब्लास्ट, दो घंटे तक धमाके; पांच की मौत
- Dhanbad: झरिया में आज ‘एक शाम देश के नाम’, जुटेंगे देशभर के दिग्गज कवि
- 25 साल बाद चारा घोटाला का आरोपित गिरफ्तार, नेपाल में छिपा था सत्येंद्र कुमार
- 7 लाख के इनामी माओवादी दंपती ने कोलकाता में किया सरेंडर, AK-47 और INSAS सौंपी
इस अवसर पर संघ के सह प्रांत प्रचारक राजीवकांत ने कहा कि "विविधता और हमारी संस्कृति का सम्मान ही राष्ट्रवाद है, जिसे हम हिंदू राष्ट्रवाद कहते हैं। हमारी संस्कृति ही हमारे राष्ट्र का निर्माण करती है, राज्य आते-जाते रहते हैं लेकिन राष्ट्र सदैव बना रहता है।" उन्होंने यह भी कहा कि एक सशक्त और एकजुट हिंदू समाज ही देश की सुरक्षा और अखंडता की गारंटी है।
राजीवकांत ने धर्म रक्षक श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान का 350वां वर्ष भी याद किया। उन्होंने कहा कि गुरु साहब ने अत्याचार और भेदभाव से समाज की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का स्मरण भी किया गया, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र सेवा में अतुलनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती के प्रांत सचिव जयप्रकाश नारायण सिंह, राज खंडेलवाल, विधायक राज सिन्हा, अरुण राय, प्रो. अजीत कुमार, राजीव राय भट्ट, अनिल सिंह, जेपी साहु, ब्रह्मा नंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में उपस्थित सभी ने उत्सव के अवसर पर समाज और राष्ट्र की सेवा के महत्व को साझा किया।