Advertisement

पटना। बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर के सुहागन ज्वेलर्स फायरिंग मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर लिया है। पुलिस ने कुख्यात क्रिमिनल पंकज शर्मा उसके साथी, प्रवीण कुमार उर्फ झुन्नु सिंह, गोविन्दा कुमार, सुविन्द कुमार उर्फ बंटी एवं जितेन्द्र कुमार को पांच आर्म्स के साथ अरेस्ट किया है। 

ADVERTISEMENT

महाराष्ट्र: धरावी में NCB ने 3.9 किलोग्राम से ज्यादा Ephedrine जब्त किया महिलाओं के कपड़े में छिपाया ड्रग्स

एसएसपी ने 19 जनवरी को राजीवनगर पुलिस स्टेशन एरिया जयप्रकाश नगर अवस्थित सुहागन ज्वेलर्स के मालिक राकेश कुमार सोनी पर फायरिंग की गयी।  वे गंभीर रूप से घायल हुए है। एसएसपी ने घटना के खुलासे व क्रिमिनलों की गिरफ्तारी हेतु सिटी एसपी मध्य पटना के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। इसमें डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) थानाध्यक्ष राजीवनगर, शास्त्रीनगर, दीघा एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। मामले में राजीवनगर पुलिस स्टेशन कां संख्या - 32/22 दिनांक 19.01.22 धारा 307/120' बी / 386 / 34 आइपीसी एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज किया गया।

स्पेशल टीम के इन्विस्टिगेशन के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि दिनांक नौ जनवरी को को भी सुहागन ज्वेलर्स शो-रूम के सामने आर्म्स से लैश क्रिमिनलों द्वारा फायरिंग की गई थी। इसमें एक सरकारी शिक्षक सुशील कुमार को गोली लगी थी। जिस संदर्भ में राजीवनगर पुलिस स्टेशन कांड संख्या  10/21 दिनांक- 09.01.21 सेक्शन 307/120'बी' आइपीसी एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस केस के अनुसंधान के क्रम में पेशेवर अपराधी पंकज शर्मा का नाम सामने आया था, जो उस समय सेंट्रल जेल बेऊर में काराधीन था। तत्काल टीम द्वारा पंकज शर्मा के संबंध में आसूचना संकलन का कार्य प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में सूचना मिली कि अपराधी पंकज शर्मा इन दिनों रामनगरी राजीवनगर क्षेत्र अपने गुर्गों के साथ लगातार देखा जा रहा है। तत्काल क्षेत्र की घेराबन्दी कर गोपनीय सूचना पर संदिग्ध हुलिये के बाईक पर सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में इनके पास से एक देशी पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। इन्होंने अपना नाम पंकज शर्मा एवं प्रवीण कुमार उर्फ झुन्नु बताया। । पूछ-ताछ करने पर इन्होंने खुलासा किया कि सुहागन ज्वेलर्स फायरिंग की वारदात इन्हीं लोगों के द्वारा अंजाम दिया गया है। घटना में इनदोनों के अलावा गोविन्दा, पुलिस स्टेशन बिदुपुर जिला वैशाली व उसके तीन अन्य साथी शामिल थे। जब्त होंडा बाईक (BR01FH3694 ) का इस्तेमाल भी इस घटना में किया गया था।

पंकज शर्मा द्वारा अग्रतर खुलासा किया गया कि इस स्वर्णकार को मैं पूर्व में लूटे हुए स्वर्ण आभूषण बेचता था। इसी संबंध में इससे पुराना लेन-देन बकाया था, जिसे मैं दो-तीन वर्षों से मांग रहा था। स्वर्णकार द्वारा बार-बार इनकार किया जा रहा था। इसी अदावत में पूर्व में भी मैंने इस पर हमला करवाया था, जिसमें किसी अन्य व्यक्ति को गोली लग गयी थी एवं इस बार भी इसे मारने के लिए मैंने ही इस पर गोली चलवायी। घटना से पूर्व मैने झुन्ना के भाई सुविन्द कुमार उर्फ बंटी से इस काम में मदद मांगा था तो उसने अपने एक मित्र जितेन्द्र कुमार की लाइसेंसी रिवॉल्वर व कारतूस लाकर दी। इसे लेकर हमने घटना को अंजाम दिया। इसकी निशानदेही पर तत्काल गोविन्दा कुमार, सुविन्द कुमार उर्फ बंटी एवं जितेन्द्र कुमार को भी अरेस्ट किया गया एवं एक लाईसेंसी रिवॉल्वर व चार जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया । इनके पास से घटना के समय पहने पोशाक एवं घटना में इस्तेमाल हुयी दूसरी पल्सर-220 बाईक ( BR01DV3520 ) भी बरामद की गयी।पंकज शर्मा पर पूर्व में लगभग दर्जन से अधिक केस दर्ज है। पकड़ाये लगभग सभी अपराधियों का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है। ये जेल जा चुके है।इन सभी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।