Advertisement

पलामू। झारखंड के पलामू पुलिस ने टीएसपीसी एरिया कमांडर बंसत सिंह उर्फ बच्चन जी उर्फ दीवाकर जी (शशिकांत उर्फ आरिफ गिरोह का) को उसके चार सहयोगियों के साथ अरेस्ट किया है। पुलिस हेडक्वर्टर रांची की एसआइबी की सूचना पर यह सफलता मिली है।इन नक्सलियों के पकड़े जाने से बिहार के औरंगाबाद जिले के बालूगंज में सड़क निर्माण के कार्य स्थल पर नक्सली हमले की योजना को विफल हो गई। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: कानपुर :  छात्रा पर मतांतरण-निकाह का दबाव, आरोपी अनस बोला- देखना क्या हश्र करता हूं


एरिया कमांडर की निशानदेही पर पकड़ाया एक सहयोगी 
झारखंड और बिहार पुलिस को पिछले तीन साल से बच्चन की तलाश थी। पलामू एसपी चंदन सिन्हा ने नक्सली कमांडर की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि बताया है।पुलिस ने बच्चन और उसके सहयोगियों को सोमवार की रात छतरपुर पुलिस स्टेशन के सुल्तानी घाटी के दुरूह पहाड़ी इलाके से अरेस्ट किया था।। पलामू एसपी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस कर नक्सलियों के पकड़े जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले बच्चन और उसके तीन सहयोगियों की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद एरिया कमांडर की निशानदेही पर औरंगाबाद के कुटुंबा से इरफान नामक युवक को पकड़ाया गया।

पुलिस रिकार्ड के अनुसार एरिया कमांडर पिछले तीन वर्षो से फरार चल रहा था। पकड़े गये नक्सली कमांडर के पास से देसी रिवाल्वर 3 जिंदा कारतूस व उसके सहयोगी औरंगाबाद निवासी सोनू कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक मोबाईल व दो डायरी के साथ एक पर्चा बरामद किया गया है। पुलिस बरामद डायरी का अध्ययन कर रही है। एसपी के अनुसार हरिहरगंज से सटे बिहार के क्षेत्र में टीएसपीसी संगठन का पूरी तरह खात्मा हो गया है। छापेमारी में हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा दास, छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार सहित कई अफसर व पुलिस जवान शामिल थे।

कोरोना जांच के क्रम में बिहार से हुआ था फरार
पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली एरिया कमांडर बच्चन पूर्व में बिहार के डुमरिया पुलिस स्टेशन में कांड सं0-29/2020 में पकड़े जाने के बाद कोविड जांच के दौरान पुलिस कस्टडी से चकमा देकर भाग गया था। फरारी के दौरान बिजनसमैन, जन प्रतिनिधियों व ठेकेदारों से संगठन के लिए लेवी वसूल रहा था। मनातू निवासी बच्चन के साथ पिपरा निवासी दीपक कुमार, औरंगाबाद के टंडवा निवासी गुड्डु कुमार यादव, देव निवासी सोनू कुमार शामिल हैं। एरिया कमांडर बच्चन के खिलाफ छतरपुर, नौडीहा बाजार, नावाबाजार, पीपरा, बया के बांकेबाजार, डुमरिया, कुटुंबा इत्यादि थानों में 8 कांड दर्ज है।

वीडियो संदेश भेज कर करते थे लेवी की वसूली
हरिहरगंज व बिहार के बोडरिंग जिलों में सक्रिय नक्सली एरिया कमांडर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो अपलोड कर बिजनसमैन व संवेदकों से लेवी वसूलते थे। इस काम में उसकी मदद औरंगाबाद के संडा थाना कुटुंबा निवासी मो इरफान रजा कर रहा था। इसके द्वारा बच्चन को यूटयूब व अन्य इंटनेट मीडिया पर धमकी देकर दहशत फैलाने व लेवी वसूलने के लिए वीडियो प्रयोग करने का प्रशिक्षण दिया जाता था।