Advertisement
  • नयी महिंद्रा बोलेरो में गोल होगीLED हेडलाइट्स
  •  बॉक्सी डिजाइन बरकरार 
नई दिल्ली। महिंद्रा ऑटो 15 अगस्त को अपनी चार कॉन्सेप्ट गाड़ियों को भारतीय बाजार में पेश करेगी। साथ ही कंपनी नयी Mahindra Bolero को भी पेश कर सकती है। कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले इसकी टेस्टिंग भारत की सड़कों पर की जा रही है। टेस्टिंग के दौरान इसे अभी तक कई बार स्पॉट किया जा चुका है। 
यह भी पढ़ें:Jharkhand liquor scam : नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह को मिली अग्रिम जमानत
View this post on Instagram

A post shared by GS Automotives (@gsautomotives_off)

ADVERTISEMENT

अब नयी Mahindra Bolero एक बार फिस से टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है। इस बार इसका फ्रंट फेसिया देखने के लिए मिली है, जिसमें गोल LED हेडलाइट्स होंगी, ठीक वैसी ही जैसी महंगी Mercedes-Benz G-Wagen में देखने को मिलती हैं। महिंद्रा की Thar Roxx में भी C-आकार के DRLs के साथ ऐसी ही डिजाइन देखने के लिए मिलती है। 
नयी महिंद्रा बोलेरो के डिजाइन में क्या-क्या बदलाव देखने के लिए मिलेंगे?
डिजाइन में हुए कई बदलाव
नयी Mahindra Bolero में केवल हेडलाइट्स ही नहीं, और भी बड़े बदलाव देखने के लिए मिलेगें।  इसके बॉक्सी डिजाइन को पहले की तरह बरकार रखा गया है। लेकिन यह पहले से ज्यादा मस्कुलर और दमदार दिखाई देती है। इसके साइड में ज्यादा उभरे हुए फेंडर्स प्लास्टिक क्लैडिंग के साथ दिये गये हैं, जो इसे ज्यादा मजबूत बनाते हैं। इसमें एक शोल्डर लाइन भी दी गई है। इसके अलावा, SUV में फ्लश-फिटेड डोर हैंडल और नए अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे, जो इसके प्रीमियम अपील को बढ़ाते हैं। इसके पीछे की तरफ एक बूट-माउंटेड स्पेयर व्हील और नए वर्टिकली-ओरिएंटेड टेल लाइट्स देखने के लिए मिली है।
मॉडर्न फीचर्स और नया प्लेटफॉर्म मिलेगा
अभी तक नयी Mahindra Bolero के फीचर्स के बारे में कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं दी गयी है। लेकिन हमें उम्मीद है कि इसमें बाकी गाड़ियों की तरह ही कई सारे फीचर्स देखने के लिए मिलेंगे। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और छह एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं।
नयी  Mahindra Bolero कंपनी के नये फ्लेक्सिबल आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। यह मोनोकॉक चेसिस वाला प्लेटफॉर्म गाड़ी के वजन को कम करने और हाइब्रिड सहित विभिन्न प्रकार के पावरट्रेन को समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है।