नई दिल्ली। बीजेपी एमपी डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। लेटर में स्वामी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पी चिदंबरम, रॉबर्ट वाड्रा और अन्य से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामलों के केस में देरी पर पीएम का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा है कि इन मामलों में प्रॉसीक्यूशन में हो रहे विलंब से बीजेपी की इमेज को नुकसान पहुंच रहा है। पार्टी ने वर्ष 2014 में पार्टी ने ऐसे ही मुद्दों के खिलाफ लड़ने के लिए अभियान चलाया था।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
डॉ स्वामी ने ट्विटर पर इस लेटर को शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि सेंट्रल में में यूपीए के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के कई मामले आये थे। इसमें शक नहीं कि सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के ऐसे कई मामलों के अभियोजन में काफी अधिक देरी हुई है। उन्होंने लेटर में इनमें से कई मामलों का उल्लेख किया है। इनमें दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित 2जी घोटाले की अपील, एयरसेल मैक्सिस और आईएनएक्स मीडिया रिश्वतखोरी मामले में पी चिदंबरम और उनके बेटे का केस व नेशनल हेराल्ड मामले में बेल पर चल रहे सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस शामिल हैं।
धनबाद: रौनक- रोहित ने करायी नीरज तिवारी की मर्डर, FIR, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कतरास
स्वामी ने लेटर में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का भी उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाड्रा के खिलाफ दर्ज कालेधन के मामले में भी कुछ खास नहीं हुआ है। ट्विटर पर स्वामी ने लिखा है कि यह लेटर उन्होंने पीएम को दो सितंबर 2021 को लिखी थी।उन्होंने लिखा कि इन मामलों में विलंब से बीजेपी की छवि को नुकसान हो रहा है। बीजेपी ने 2014 के बाद से हुए राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के तमाम चुनावों में भ्रष्टाचार से लड़ने को मुख्य मुद्दा बनाया है।