नई दिल्ली। सेंट्रल मिनिस्टर नितिन गडकरी ने कहा है कि सभी कारों में 6 एयरबैग जरूरी कर दिया जायेगा और यह प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के अंत तक रोड एक्सीडेंट दुर्घटनाओं में होने वाली मौत आधी करनी हैं।
यह भी पढ़ें:नई दिल्ली: 'कर्तव्य पथ' के नाम से जाना जायेगा राजपथ, पीएम नरेंद्र मोदी अगले आठ सितंबर को करेंगे उद्घाटन
गडकरी ने कहा कि इकॉनमी कार बनाने वाले निर्माता जब एक्सपोर्ट करने के लिए कार बनाते हैं तो इसमें 6 एयरबैग देते हैं जबकि देश में इस्तेमाल के लिए बनाते हैं तो केवल चार एयरबैग ही लगाते हैं। उन्होंने  बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गरीबों के जीवन की कीमत नहीं है? एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनियां तर्क देती हैं कि ज्यादा एयरबैग लगाने से कार की कीमत बढ़ जायेगी।
उन्होंने कहा कि कार में एक एयरबैग लगाने की कीमत नौ रुपये तक लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद-मुंबई हाइवे पर ट्रैफिक फ्लो बहुत ज्यादा होता है। इसलिए यह बहुत खतरनाक भी है। गडकरी ने कहा कि जिस हाइवे पर सायरस मिस्त्री का ऐक्सिडेंट हुआ है वह उन्होंने ने ही बनवाया था। उस समय गडकरी महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण मंत्री थे।
गडकरी ने कहा कि इंडिया बर्ल्ड का दुसरा सबसे बड़ा रोड नेटवर्क वाला देश बन गया लेकिन अभी बहुत कुछ बाकी है। हर साल यहां पांच लाख से ज्यादा ऐक्सिडेंट होते हैं। इनमें डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की जान जाती है। इनमें 65 परसेंट मरने वाले वे होते हैं जिनकी उम्र 18 से 34 साल के बीच है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि 2024 के अंत तक देश में रोड एक्सीडेंट आधी हो जाएं। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।