नई दिल्ली। झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 99वे जयंती पर नई दिल्ली राजपथ स्थित उनकी समाधि स्थल 'सदैव अटल ' स्मृति स्थल पर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया। रागिनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को भावमिनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: R Launch का नौवां वर्षगांठ मनाया गया
और भी पढ़ें
- IIT धनबाद में सनसनी: हॉस्टल की 8वीं मंजिल से कूदकर महाराष्ट्र के छात्र ने दी जान
- Bihar : JDU को हराने वाले दो निर्दलीय MLC BJP में शामिल, जानिए क्यों बदला पाला
- धनबाद में मनी सरदार पटेल की 151वीं जयंती, ढुलू महतो-संजीव सिंह ने किया नमन
- सारंडा ऑपरेशन के नायकों को केंद्र का सम्मान, झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को पदक

रागिनी सिंह ने कहा कि मूल्यों और आदर्शों की राजनीति के साधक, प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट कवि, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. आपका ऋषियों जैसा जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणा है। 'देश अटल जी के योगदान को हमेशा याद रखेगा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती के मौके पर उनकी समाधि 'सदैव अटल' स्मृति स्थल पर 25 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रासदैव अटल स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि दी। आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दर्जनों सेंट्रल मिनिस्टर, बीजेपी लीडर समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हे श्रद्धांजलि दी।