Advertisement

नई दिल्ली। बिहार में आरजेडी व कांग्रेस आमने-सामने है लेकिन दिल्लीर में पास-पास। मौका था एक्स सेंट्रल मिनिस्टर रामविलास पासवान की पुण्यीतिथि पर आयोजित कार्यक्रम का। इस दौरान  राहुल गांधी और लालू प्रसाद की मुलाकात की फोटो से ऐसा लगा ही नहीं कि उनके दलों के बीच कोई दूरी है।

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली: 50 से ज्यादा स्कूली लड़कियों और टीचर्स को ब्लैकमेल करने वाला IIT स्टूडेंट अरेस्ट

राजनीतक दृष्टिकोण से लालू व राहुल की आत्मीय मुलाकात को अहम माना जा रहा है। दिल्ली में चिराग पसवान ने अपने पिता रामविलास पासवान की पहली पुण्यततिथि पर 12 जनपथ स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें सेंट्रल डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह,, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद व कांग्रेस लीडर राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं का जुटान हुआ था।
राहुल और लालू एक-दूसरे का हाथ थामे रहे

चिराग के आवास पर सभी के राहुल गांधी और लालू प्रसाद आकर्षण के केंद्र बिंदु रहे । दोनों नेताओं की आत्मीसयता से मुलकात कीने सबका ध्याषन खींचा है। दोनों अगल-बगल बैठे। उनके बीच बातचीत भी हुई। फोटो में दोनों नेता मुस्कुराते दिखे। लालू प्रसाद बगल में बैठे राहुल के हाथ पर हाथ रखकर कुछ बात करते दिख रहे हैं। 
राहुल गांधी ने लालू प्रसाद के साथ अपनी फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है। इसमें लिखा है कि रामविलास पासवान जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव जी से भी भेंट हुई। उन्हें स्वस्थ देखकर अच्छा लगा।