Advertisement

नई दिल्ली। JDU के संगठन चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। JDU के वर्तमान नेशनल प्रसिडेंट राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को फिर से कमान सौंपी गई है। जदयू के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी अनिल हेगड़े ने ललन सिंह के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:धर्म की दीवार टूटी, इरम बनी स्वाति, शहनाज बनी सुमन, मुस्लिम लड़कियों ने की हिंदू लड़कों से रचाई शादी

पटना के एसके मेमोरियल हाल में दस दिसंबर को होने वाली जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उन्हें निर्वाचित होने का सर्टिफिकेट दिया जायेगा। ललन सिंह को दूसरी बार कमान सौंपे जाने पर पार्टी के भीतर सर्वानुमति थी।पिछले दिनों संपन्न जदयू की राज्य परिषद की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने ही इसके स्पष्ट संकेत दे दिए थे। उन्होंने राज्य परिषद में अपने संबोधन के दौरान यह कहा था कि वह चाहते हैं कि फिर से ललन सिंह को ही पार्टी के नेशनल प्रसिडेंट का जिम्मा दे दिया जाए। वह इस बाबत प्रस्ताव भी कर देंगे।

इसके पूर्व जब जदयू के संगठन चुनाव की तारीख तय हुई थी तो उस समय भी यह चर्चा आगे बढ़ी थी कि ललन सिंह ही दोबारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान ने 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रख यह निर्णय लिया है। जदयू में चुनाव प्रबंधन का जिम्मा आरंभ से ही ललन सिंह संभालते रहे हैं।