Advertisement

नई दिल्ली। डीआरडीओ की कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी (Covid-19 Medicine 2DG) गवर्नमेंट हॉस्पीटल, सेंट्रल व स्टेट गवर्नमेंट को कम प्राइस पर मिलेगी।दवा की प्राइस 990 रुपये प्रति पाउच रखी गई है। यह न्यूज एजेंसी एएनआइ ने गवर्नमेंट ऑफिसर के हवाले से दी है।

ADVERTISEMENT

कहा गया है कि डॉ रेड्डीज लैब द्वारा विकसित DRDO की 2DG एंटी-कोविड 19 गवर्नमेंट हॉस्पीटल, सेंट्रल व स्टेट गवर्नमेंट को रियायती मूल्य पर उपलब्ध कराई जायेगी।डॉ रेड्डीज़ लैब ने डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई कोरोना दवा 2-डीजी (Covid-19 Medicine 2DG) की दूसरी खेप गुरुवार को जारी की गई। इसे जारी किया। इस खेप में 2डीजी दवा के 10,000 सैशे जारी किये गये। अब ये दवा मार्केट में भी उपलब्ध हो सकेगी। कोविड-19 की दूसरी लहर से देश में जारी संघर्ष के बीच डीआरडीओ की ओर से विकसित की गई ये दवा 2-डीजी की पहली खेप 17 मई को जारी की गई थी।
कम करती है ऑक्सीजन की निर्भरता 
कोरोना के मध्यम लक्षण वाले और गंभीर लक्षण वाले पेसेंट पर 2-डीऑक्सी-डी-ग्लुकोज (2-डीजी) दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल को डीजीसीआई की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। डिफेंस मिनिस्टरी ने आठ मई को एक बयान में बताया था कि 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) के क्लीनिकल ट्रायल में पता चला है कि इससे हॉस्पीटल में एडमिट पेसेंट की ऑक्सीजन पर निर्भरता को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इस दवा से मरीज जल्दी ठीक होते हैं।