- सोनिया-राहुल से पूछताछ के बाद बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली। ईडी की टीम ने नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में नेशनल हेराल्ड के ऑफिस में रेड की है। ईडी ने नेशनल हेराल्ड के ऑफिस समेत 12 ठिकानों पर रेड की है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand Congress MLA Cash Scandal: असम के CM हिमंत बिस्वा के साथ बेरमो MLA जयमंगल का फोटो वायरल
मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने अब कांग्रेस समर्थित अखबार नेशनल हेराल्ड के ऑफिस पर रेड सोनिया गांधी और राहुल गांधी से लंबी पूछताछ के बाद हुआ है। ईडी ने दिल्ली में कई ठिकानों के अलावा कोलकाता और कई अन्य शहरों में भी छापेमारी की है। ईडी की टीमें नेशनल हेराल्ड के ऑफिस समेत 10 अलग-अलग जगहों पर आज रेड कर रही है। ईडी ने 21 और 26 जुलाई को ही सोनिया गांधी से पूछताछ की थी। उससे पहले राहुल गांधी से भी लगातार कई दिनों तक ईडी की ओर से नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ की गई थी। अब एजेंसी की ओर से यह नया ऐक्शन लिया गया है।
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह ने स्पीकर प्रेम कुमार को दिया बेटी की शादी का न्योता, विधायकी पर संकट
- अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं? 30 साल पुरानी यारी की दिलचस्प कहानी
- फरीदाबाद में टेक महिंद्रा COO की हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां
- रूस की महिलाएं सबसे खूबसूरत, भारत को मिला तीसरा स्थान; जानें टॉप-20 देशों की लिस्ट
नेशनल हेराल्ड मामला
सोर्सेज का कहना है कि पूछताछ के बाद ईडी को लगा कि इस केस में छापेमारी किए जाने की जरूरत है। ईडी का कहना है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने इस पूरे मामले में दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा का नाम लिया था। इसके अलावा कई ट्रांजेक्शंस की बात सामने आई थी। इसकी जानकारी जुटाने के लिए दस्तावेजों की जांच करने की जरूरत है। इसके अलावा नेशनल हेराल्ड के ऑफिस का इस्तेमाल किसलिए होता है, उसकी जांच भी की जायेगी।
ईडी ने हाल ही में सोनिया गांधी से तीन दिन तक पूछताछ की थी। तीन दिन की पूछताछ में ईडी ने सोनिया से 100 से ज्यादा सवाल पूछे गये थे। ये सवाल एजेएल के माली हालत खराब होने, कांग्रेस की ओर से 90 करोड़ रुपये के लेन-देन के फैसले से जुड़े थे। सोनिया के अलावा ईडी ने उनके बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से इस मामले में पांच दिनों तक विभिन्न सत्रों में लगभग 50 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी।