Advertisement
  • डीजीपी ने एसपी-थानेदार सहित सभी संबंधित अफसरों को किया सम्मानित
  • सेंट्रल होम मिनिस्टरी ने सर्वोत्तम पुलिस स्टेशशन के श्रेणीकरण में यह घोषणा की

रांची। झारखंड के साहिबगंज जिले के मिर्जा चौकी पुलिस स्टेशन को देशभर में 'बेहतर पुलिस स्टेशन में सातवां स्थान मिला है। मिर्जा चौकी पुलिस स्टेशन झारखंड स्टेट में टॉप पर है।सेंट्रल होम मिनिस्टरी ने सर्वोत्तम थानों के श्रेणीकरण में यह घोषणा की है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:

आज दिनांक:- 24.01.2024 को पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, राँची के सभागार में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड श्री अजय कुमार सिंह के द्वारा पु०अ०नि० श्री प्रकाश रंजन, थाना प्रभारी, मिर्जाचौकी को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी "Certificate of Excellence" प्रदान कर सम्मानित किया गया।(2/2) pic.twitter.com/bmm9zb7RAg

January 24, 2024
मिर्जा चौकी पुलिस स्टेशन को बेहतर थाना का आवार्ड मिलने पर झारखंड पुलिस हेडक्वार्टर के सभागार में बुधवार को एक समारोह आयोजित किया गया। मिर्जा चौकी पुलिस स्टेशन से जुड़े सभी संबंधित अफसरों को डीजीपी अजय कुमार सिंह ने प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया।मिर्जा चौकी पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन को भारत सरकार से जारी सर्टिफिकेट आफ एक्सेलेंस प्रदान कर सम्मानित किया गया।तत्कालीन एसपी साहिबगंज नौशाद आलम (वर्तमान में डीआइजी कार्मिक) व एक्स एसपी साहिबगंज अनुरंजन किस्पोट्टा, साहिबगंज सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी, मिर्जा पुलिस स्टेशन के सीसीटीएनएस के प्रभात कुमार सिंह को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर डीजीपी ने अपने संबोधन में कहा कि साहिबगंज जिले के मिर्जा चौकी पुलिस स्टेशन का पूरे देश में सातवां व राज्य में प्रथम लाना ही झारखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। जिन अफसरों की बदौलत यह उपलब्धि मिली है, वे बधाई के पात्र हैं। सेंट्रल होम मिनिस्टरी से बेहतर पुलिस स्टेशन का पुरस्कार मिलने से पूरे देश में झारखंड का सिर ऊंचा हुआ है। इस पुरस्कार के प्राप्त होने से राज्य के अन्य सभी पुलिस स्टेशन को उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

ऐसे मिलता है बेहतर पुलिस स्टेशन अवार्ड
पुलिस स्टेशन के कार्य जैसे क्राइम कंट्रोल, इन्विस्टगेशन, अभियोजन, सीसीटीएनएस में अद्यतन प्रविष्टि, आम जनता से पुलिस के अच्छे संबंध, पुलिस स्टेशन ऑफिस एवं कैंपस की साफ-सफाई, पुलिस स्टेशन से संबंधित अभिलेखों का अद्यतन स्थिति व रख-रखाव, प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं की शिकायतों का निराकरण करना तथा पुलिस स्टेशन से संबंधित अन्य कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के माध्यम से पूरे देश में सर्वेक्षण के बाद यह पुरस्कार दिया जाता है।
मौके पर डीजीपी अजय कुमार सिंह, एडीजी ऑपरेशन डा. संजय आनंदराव लाठकर, एडीजी ट्रेनिंग व मॉर्डनेइजेशन सुमन गुप्ता, आइजी हेडक्वार्टर मनोज कौशिक, आइजी ट्रेनिंग ए. विजयालक्ष्मी, डीआइजी कार्मिक नौशाद आलम व एसपी सीआइडी अनुरंजन किस्पोट्टा तथा अन्य अफसर उपस्थित थे।