Advertisement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही तेज बारिश से कई एरिया जगमग्न हो गया है। सड़कों पर और कई जगह घरों में पानी भरा है। लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब तड़के तीन बजे सुबह पानी से भरे सड़क पर खुद उतरकर हालात का जायजा लिया। वह राजधानी की उन सड़कों पर गईं जहां कोई जाना नहीं चाहेगा। वह घुटने भर पानी में खुद को संभालती हुई हालात का जायजा ले रही थीं।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:manike nora fatehi video : फिल्म थैंक गॉड का गाना Manike रिलीज, व्यूज पहुंचे 10 लाख के पार

कमिश्नर ने पानी की निकासी जल्द से जल्द हो और लोगों को जल्द राहत मिले इसके लिए वो स्टाफ को आवश्यक निर्देश भी दिया।  उन्होंने राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, रिवरफ्रंट कॉलोनी में पानी से डूबे सड़क पर निकलकर उन्होंने हालात का जायजा लिया। नगर निगम कंट्रोल रूम तक में पानी घुसने की सूचना है। कमिश्नर डॉ.रोशन जैकब ने घुटनों तक पानी में पैदल चलकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल स्कूलों-ऑफिस को शुक्रवार को बंद रखने का आदेश दे दिया। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बहुत जरूरी न हो तो घरों से न निकलें। 

पानी जन जीवन अस्त व्यस्त

बारिश की वजह से राजधानी के मोहल्लों में जमा पानी को पंपों से बाहर निकालने की कवायद युद्ध स्तर पर जारी है बारिश ने राजधानी लखनऊ में जन जीवन को बुरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है। सीजन में एक दिन के अंदर रिकॉर्ड बारिश से पूरा शहर सराबोर है। शहर के निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। कई इलाकों में नाले उफान पर आने से गलियां जलमग्न हो गई। बारिश-हवा से कुछ इलाकों में पेड़ गिर गये हैं और होर्डिंग धराशायी हो गये हैं।

मिश्नर रोशन जैकब ने सबका दिल जीता
बिना किसी तामझाम के घुटने भर पानी में चलकर प्रभावित इलाकों का जायजा लेकर लखनऊ कमिश्नर रोशन जैकब ने सबका दिल जीत लिया।ऐसा पहला मौका नहीं है जब रोशन जैकब ने खुद मोर्चा संभाला हो। कोरोना के वक्त में भी उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। अब शुक्रवार जब उनका वीडियो सामने आया तब लोगों ने देखकर यही कहा कि अफसर हो तो ऐसा। पूरे देश में इस वीडियो को देखकर आइएएस अफसर काम की तारीफ हो रही है। रोशन जैकब का वीडियो देखकर लोग यही कह रहे हैं कि जहां भी रहेंगी वो रोशन करेंगी।

माता-पिता की इकलौती संतान जैकब केरल की रहने वाली हैं। वह 2014-15 में कानपुर की DM भी रह चुकी हैं। कानपुर में डीएम रहते हुए उन्होंने मेरा शहर मेरी देखरेख में अभियान की शुरुआत की थी। उनका प्रयास था कि नागरिक सुविधाओं से संबंधित लोगों की शिकायतों को तत्काल दूर किया जाए। उनको महिला खनन जैसे विभाग की जिम्मेदारी मिली, वह यूपी की पहली महिला आईएएस अफसर थी जो महिला खनन निदेशक बनीं। अभी हाल ही में लखनऊ के लेवाना होटल में जब आग लगी थी उस वक्त भी इस पूरे मामले की जांच में रोशन जैकब ने अहम भूमिका निभाई।