Advertisement

पटना। तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले का फर्जी वीडियो प्रसारित करने के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप से बिहार पुलिस की EOU फिर पूछताछ करेगी। EOU ने कोर्ट से रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की थी। ईओयू को मनीष कश्यप की चार दिनों की रिमांड मिली है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Rahul Gandhi Defamation Case : सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के स्टे से बहाल हो सकती है Rahul Gandhi की संसद सदस्यता
EOU रिमांड अवधि के दौरान सोमवार तक मनीष कश्यप से सवाल-जवाब करेगी। इसके पहले कोर्ट ने मनीष की एक दिन की रिमांड दी थी, जो गुरुवार को पूरी हो गई थी। मनीष कश्यप के यूट्यूब चैनल के ऑफिस में रेड और बैंक अकाउंट्स की जांच के दौरान ईओयू को वित्तीय अनियमितता की भी शिकायतें मिली हैं। कोचिंग संस्थानों से पैसे के लेन-देन के भी साक्ष्य मिले हैं। इसको लेकर भी मनीष कश्यप से पूछताछ की जायेगी। चैनल से जुड़े अन्य सहयोगियों और फरार एक्युज्ड को लेकर भी सवाल-जवाब किया जायेगा।

मनीष के समर्थन में पोस्ट कर रहा था नागेश
EOU ने बुधवार को नागेश कश्यप को अरेस्ट किया है। नागेश लगातार इंटरनेट मीडिया पर मनीष के समर्थन में पोस्ट कर रहा था। पुलिस ने उसके फेसबुक की भी जांच की। जिसमें पाया गया कि उसने मनीष कश्यप का हिरासत के दौरान वीडियो भी बनाकर प्रसारित किया था। वह के आसपास मंडरा रहा था। फोटो खींचकर पोस्ट कर रहा था। EOU के अनुसार, भ्रामक वीडियो प्रसारण में भी उसकी भूमिका सामने आई है। तमिलनाडु पुलिस की ओर से एक आवेदन देकर मनीष कश्यप को तमिलनाडु की कोर्ट में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट पर देने का अनुरोध किया गया था। कोर्ट ने इस आवेदन को खारिज कर दिया। इस संबंध में कोर्ट ने रिमांड की अवधि पूरी होने पर आवेदन देने का निर्देश दिया। जिसके बाद तमिलनाडु की पुलिस वापस लौट गई।