ईडी में बड़ा फेरबदल: प्रभाकर प्रभात बने रांची के नए जेडी, अजय लुहाच रायपुर ट्रांसफर

ईडी रांची में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रभाकर प्रभात ने संयुक्त निदेशक का पद संभाला, जबकि अजय लुहाच का रायपुर तबादला हुआ। 15 दिनों में 7 चार्जशीट दाखिल कर ईडी ने तेज कार्रवाई का संकेत दिया।

ईडी में बड़ा फेरबदल: प्रभाकर प्रभात बने रांची के नए जेडी, अजय लुहाच रायपुर ट्रांसफर
15 दिनों में 7 चार्जशीट से मचा हड़कंप।
  • ईडी में आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारियों का तबादला
  • रांची जोनल ऑफिस में नई टीम की एंट्री
  • तेज कार्रवाई से बढ़ी एजेंसी की साख

नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसके तहत प्रभाकर प्रभात ने रांची जोनल कार्यालय में संयुक्त निदेशक (JD) का पदभार संभाल लिया है। वहीं, पूर्व जेडी अजय लुहाच का तबादला रायपुर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस में ‘सोशल इंजीनियरिंग’ का नया फॉर्मूला! ब्राह्मण-यादव टॉप पर, भूमिहार ने राजपूतों को पछाड़ा

ईडी मुख्यालय द्वारा 31 मार्च को जारी अधिसूचना के अनुसार, देशभर में अपर निदेशक और संयुक्त निदेशक स्तर के आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिससे एजेंसी की कार्यप्रणाली को और मजबूत करने का संकेत मिलता है।

कई बड़े अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

इस फेरबदल में अन्य अधिकारियों के तबादले भी शामिल हैं—

पणजी के अपर निदेशक अवनीश तिवारी को चंडीगढ़ भेजा गया
कोच्चि के अपर निदेशक राकेश कुमार सुमन को लखनऊ ट्रांसफर
गुवाहाटी के अपर निदेशक मयंक पांडेय को मुंबई जोनल कार्यालय-1 भेजा गया
संयुक्त निदेशक मधुर डी. सिंह को गुरुग्राम स्थानांतरित किया गया
लखनऊ के जेडी राजकुमार को मुख्यालय में पदस्थापित किया गया
अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए

ईडी ने कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी हैं—

अभ्युदय ए. आनंद को चेन्नई के साथ कोच्चि का अतिरिक्त प्रभार
रामाधन डागर को मुख्यालय में प्रशासन व लेखा का जिम्मा
सत्यकाम दत्ता को गुवाहाटी के दोनों जोनल कार्यालयों का प्रभार
मधुर डी. सिंह को गुरुग्राम के साथ श्रीनगर कार्यालय की जिम्मेदारी
अजय लुहाच को रायपुर के साथ पणजी का अतिरिक्त प्रभार
15 दिनों में 7 चार्जशीट, 40 आरोपित—ईडी की तेज कार्रवाई

ईडी ने हाल ही में झारखंड में तेज कार्रवाई करते हुए महज 15 दिनों (15 से 31 मार्च) के भीतर 40 आरोपितों और फर्मों के खिलाफ 7 अलग-अलग चार्जशीट दाखिल की हैं। यह आंकड़ा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन माना जा रहा है।

 अब चलेगा ट्रायल, करोड़ों की संपत्ति जब्ती की तैयारी

रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत में अब इन सभी मामलों की सुनवाई होगी। इसके साथ ही एजेंसी ने तीन अलग-अलग मामलों में करीब 12.98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की अनुमति भी अदालत से मांगी है।

क्या संकेत देता है यह बदलाव?

ईडी में इस बड़े फेरबदल को एजेंसी की रणनीतिक मजबूती और तेज कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। नए अधिकारियों की तैनाती के साथ झारखंड में आर्थिक अपराधों पर और सख्ती बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।