Advertisement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  में एक युवती ने आरोप लगाया कि एक मुस्लिम युवक ने हिन्‍दू नाम से उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। बाद में युवक ने तीन तलाक दे दिया। फिर अपनाने के नाम पर मौलवी और एक समीक्षा अधिकारी से हलाला कराया। इसके बाद मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने इंदिरानगर पुलिस स्टेशन में लिखित कंपलेन दिया है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढें:Bihar:गया में दिहाड़ी मजदूर को आया दो करोड़ का इनकम  टैक्स का नोटिस

अभय कुमार, इंदिरानगर थाना प्रभारी ने बताया कि युवती ने आरोपित के खिलाफ विकासनगर कोतवाली में मारपीट का एक एफआइआर पहले दर्ज कराया था। उसी मुकदमे में मतांतरण और अन्य सेक्शन जोर दी जायेगी। पीड़िता के अनुसार 2016 में उसकी मुलाकात एक मुस्लिम युवक सेहुई थी। उसने हिंदू नाम बताकर प्रेमजाल में फंसाया। वह माथेपर टीका लगाता और हाथ में कलावा बांधता था।
शादी के बाद उसके मुस्लिम होने का पता चला। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और धर्म बदलवा दिया। इस बीच गर्भवती हुई तो उसने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। फिर वापस अपनाने के नाम पर एक मौलवी और अफसर से हलाला कराया।