Advertisement

पटना। Finland की जूलियाको  फेसबुक पर Bihar के प्रणव दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार बदल गया। जूलिया एक सप्ताह पहले फिनलैंड से अपने परिवार के साथ कटिहार के प्रणव से ब्याह रचाने पहुंची। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद पूर्णिया के पूरणदेवी मंदिर में जूलिया और प्रणव की शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bihar: गया में भारी मात्रा में कैन बम एवं विस्फोटक सामग्री बरामद, जंगल में पुलिस व एसएसबी को मिली सफलता
फिनलैंड के हेलसिंकी की रहने वाली जूलिया की दोस्ती कटिहार के ललियाही शिवाजीनगर निवासी कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले प्रणव आनंद से हुई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने 10 दिन पूर्व ही पूरणदेवी मंदिर में शादी रचाई। शादी के बाद लड़के वालों ने अपने घर पर रिसेप्शन पार्टी भी दी।

दूल्हे को फिनलैंड ले गई दुल्हन
फिनलैंड की प्रेमिका अब प्रणव की जीवन साथी बन गई। इंटरनेट मीडिया पर फिनलैंड जूलिया (25) की शिवाजी नगर निवासी प्रणव आनंद से दो वर्ष पूर्व दोस्ती हुई। दोनों सोशल साइट पर अपने-अपने इमोशन एक दूसरे के साथ शेयर करने लगे। दोस्ती धीरे-धीरे कब प्यार में बदल गई। प्यार परवान चढ़ा। प्रेमी प्रणव आनंद को पाने के लिए सात समुंदर पार कर जूलिया अपने परिजनों के साथ कटिहार पहुंच गई। 
दोनों परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे के लगाव व स्नेह को समझा । शादी के लिए रजामंदी दे दी। लड़का व लड़की ने पूर्णिया स्थित पूरणदेवी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। दोनों के स्वजन इस मौके पर काफी प्रफ्फुलित हो रहे थे। लड़के के पिता देव कुमार ने बताया कि बेटे की शादी से परिवार के सभी सदस्य खुश है। उन्होंने कहा कि बहू जूलिया के साथ उनका पुत्र प्रणव भी बेहद खुश है। शादी के बाद जूलिया अपने दूल्हे को लेकर फिनलैंड चली गई।

रिसेप्शन पार्टी में हिंदी-भोजपुरी गानों पर थिरके लोग
शादी के बाद प्रणव आनंद ने अपने कटिहार आवास पर रिसेप्शन पार्टी का धूमधाम से आयोजन कर अपने सभी दोस्तों और सगे-संबंधियों को आमंत्रित किया। पार्टी में हिंदी व भोजपुरी गानों की धुन पर जूलिया एवं उसके परिजन घंटों थिरकते रहे। सभी विदेशी मेहमानों ने भारतीय व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं, आमंत्रित अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया।