Advertisement
  • झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

रांची। संतोष गंगवार झारखंड के 12वें गवनर्र बने हैं। उन्होंने बुधवार को राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली। झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसएन प्रसाद ने उन्हें शपथ दिलायी।  

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bihar: नर्सरी के बच्चे ने तीसरी क्लास के स्टूडेंट को मारी गोली, स्कूल बैग में लाया था पिस्टल

शपथ लेते हुए गवर्नर ने कहा कि वे अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूवर्क करेंगे तथा राज्य की जनता के कल्याण के लिए काम करेंगे। इससे पहले राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने उनके राज्यपाल के रूप में नियुक्ति का पत्र पढ़ा। समारोह का शुभारंभ और अंत राष्ट्रगान से हुआ।

इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन, विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी तथा विभिन्न विभागों के सचिव आदि उपस्थित रहे।

सीएम ने शपथ ग्रहण के बाद गवर्नर को दी बधाई

शपथ लेने के बाद गवर्नर मंच से उतरकर सीएम सहित अन्य सभी गणमान्य लोगों से उनकी सीट पर जाकर मुलाकात की। सीएम सहित गणमान्य लोगों ने गवर्नर को पुष्पगुच्छ सौंपकर उन्हें राज्यपाल पद की शपथ लेने के लिए बधाई दी। इस मौके पर राज्यपाल के परिजन, मित्रगण आदि भी उपस्थित थे।