रांची। झारखंड पुलिस हेडक्वार्टर ने 47 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर किया है। डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी कार्मिक ने बुधवार को इससे संबंधित आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो हटाये गये, मुकेश लुनायत होंगे पुलिस कप्तान
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम

रांची, धनबाद, सरायकेला, पाकुड़, बोकारो, हजारीबाग आदि जिले में पुलिस इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग की गयी है। एसीबी, सीआईडी, जेमपीटीसी, मुसाबनी आदि जगहों पर भी पुलिस अफसर भेजे गये हैं। पुलिस इंस्पेक्टर रानी मुकुट, आशुतोष प्रताप, रामजी राय, चक्रवर्ती कुमार राम, रामशंकर पटेल, जेनेभिवा लकड़ा, विकास गुप्ता, आंनद कुमार, सुषमा कुमारी, लव कुमार, हरेंद्र प्रसाद चौधरी, दुलर चौड़े, सुशील कुमार, दीपिका प्रसाद, प्रफुल्ल कुमार महतो, हेरमन तिग्गा, मनोज कुमार 1 को इधर से इधर किया गया है।

पुलिस इंस्पेक्टर देवेश कुमार, रामचंद्र राम, राकेश कुमार, केदार नाथ, ललित कुमार, शकुंतला नाग, राजेश कुमार सिन्हा, नूतन मोदी, शंकर कुमार, सुनील कुशवाहा, आभाष कुमार, सुभाष सिंह, देवकी सांगा, गुलाम शाहिद अंसारी, संजय कुमार, डोमन रजक, नीतीश कुमार, बाबूराम भगत, रामकांत ओझा, उमा शंकर, हरिदेव प्रसाद, राजेश कुमार, राजीव कुमार सिंह आदि का ट्रांसफर किया गया है।

रांची को मिले ये नए इंस्पेक्टर
रांची जिले को जो छह नए पुलिस इंस्पेक्टर मिले हैंं उनमें दिग्विजय सिंह, रूपेश कुमार, विनय कुमार, मनोज कुमार, कमलेश पासवान व कृष्ण कुमार शामिल हैं.