- आमोल होमकर वीनूकांत व प्रभात कुमार को मिला आईजी का वेतनमान
- दोनों आईजी को अगले स्ल़ॉट में मिड कैरियर ट्रैनिंग कार्यक्रम फेज-4 ट्रेंनिंग करना होगा
रांची। झारखंड में के नौ IPS अफसरों को शुक्रवार को प्रमोट किया गया है।1997 बैच की आइपीएस रांची में रेल आईजी सुमन गुप्ता व झारखंड पुलिस अकादमी के डायरेक्टर टी कंदासामी का आईजी में प्रमोशन किया गया है।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा

सुमन गुप्ता को होमगार्ड व फायर सर्विस का ADG बनाया गया है। टी कंदासामी अब एडीजी ट्रेनिंग होंगे। डीआईजी के वेतनमान में आईजी का पद संभाल रहे आमोल होमकर विनूकांत व प्रभात कुमार को एक जनवरी 2022 से आईजी के वेतनमान में प्रमोट किया गया है।

आईजी ऑपरेशन का पोस्ट संभाल रहे होमकर आईजी जगुआर के भी एडीशनल चार्ज में रहेंगे। इसी तरह अईजी प्रोविजन प्रभात कुमार पहले की तरह की आइजी स्पेशल ब्रांच के एडीशनल चार्ज संभालते रहेंगे। दोनों आईजी में इस शर्त के साथ प्रमोट किया गया है कि वे उपलब्ध कराये गये ट्रेनिंग के अगले स्लॉट में मिड कैरियर ट्रैनिंग कार्यक्रम फेज-4 ट्रेंनिंग पूरा कर लेंगे।

आइपीएस संजीव, इंद्रजीत व संजय को सेलक्शन ग्रेड
सेंट्रल डिपुटेशन चल रहे 1996 बैच के आइपीएस डा बलजीत व 1997 बैच के आइपीएस आशीष बत्रा (दोनों आईजी) को प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है। 2009 बैच के आइपीएस धनबाद एसएसपी संजीव कुमार, जैप टू कमांडेंट इंद्रजीत महथा व आइआरबी कमांडेंट संजय रंजन सिंह को को सेलक्शन ग्रेड वेतनमान-Level-13 of pay Matrics में प्रमोशन दिया गया है। प्रमोशन के बावजूद 2009 बैच के इन तीनों अफसर का वर्तमान पोस्टिंग प्रभावित नहीं होगा।