रांची। झारखंड की आजसू पार्टी को बड़ा झटका लगा है। एक्स आईपीएस और आजसू के महासचिव सह प्रवक्ता संजय रंजन सिंह ने बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को राजद (राष्ट्रीय जनता दल) में शामिल हो गये हैं। राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव और बिहार के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने संजय रंजन सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलायी।
यह भी पढ़ें:Bihar:JDU को डबल झटका, दशरथ मांझी के बेटे और एक्स एमपी अली अनवर कांग्रेस में शामिल
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
लालू प्रसाद की नीति और सिद्धांतों से हैं प्रभावित:संजय रंजन
भोला प्रसाद यादव और शक्ति यादव ने सदस्यता दिलाते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी मजबूत होगी और संगठन भी मजबूत होगा। राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संजय रंजन सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर उन्होंने राजद की सदस्यता ग्रहण की है। वे इनकी नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। पार्टी का जो भी दिशा-निर्देश होगा, तन-मन से संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
संजय रंजन सिंह के पार्टी में आगमन पर हर्ष प्रकट करते हुए राजद की झारखंड इकाई के अध्यक्ष संजय यादव और विधायक सुरेश पासवान आदि ने भी इसे सुखद संयोग बताया है।