Advertisement
रांची। झारखंड में इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक के पुलिसकर्मियों 20 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश मिलेगा।  सीएम हेमंत सोरेन ने प्रत्येक वर्ष 20 दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश की सुविधा को बहाल करने के लिए मंत्रिमंडल में प्रोपोजल भेजने की स्वीकृति प्रदान की है।
यह भी पढ़ें:झारखंड: रांची बिजनसमैन बाबूलाल प्रेम कुमार व पुनीत पोद्दार के 12 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड
झारखंड पुलिस एसोसिएशन और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन द्वारा साल 2018 से ही क्षतिपूर्ति अवकाश लागू करने की मांग की जा रही है। इसे लागू करने के लिए पुलिस की दोनों एसोसिएशनों ने कई बार सरकार से गुहार भी लगायी है। हालांकि, अबतक पुलिस की मांगें पूरी नहीं हो पायी है। पुलिसकर्मियों की मांग है कि 13 माह के वेतन के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की क्षतिपूर्ति अवकाश की बहाली भी की जाये।
मांगों के लेकर एसोसिएशन की ओर से आंदोलन भी हुई थी। इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर,एएसआइ, हवलदार व कांस्टेबलों को क्षतिपूर्ति अवकाश मिलेगा।