- जगजीवन नगर में सांसद व पूर्व सांसद ने किया संसदीय कार्यालय का उद्घाटन
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के जगजीवन नगर में रविवार को एमपी ढुल्लू महतो का धनबाद संसदीय कार्यालय खुला है। संसदीय कार्यालय का उद्घाटन रविवार को एक्स एमपी पीएन सिंह व एमपी ढुल्लू महतो ने संयुक्त रूप से किया।एमपी व एक्स एमपी की एक साथ मौजूदगी ने धनबाद भाजपा के राजनीति में नये कयासों को जन्म दे दिया है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: पलामू पुलिस को मिली सफलता, पांकी लूटकांड में शामिल चार क्रिमिनल अरेस्ट
और भी पढ़ें
- 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 53 मामलों में था वांटेड
- अनंत सिंह ने स्पीकर प्रेम कुमार को दिया बेटी की शादी का न्योता, विधायकी पर संकट
- अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं? 30 साल पुरानी यारी की दिलचस्प कहानी
- फरीदाबाद में टेक महिंद्रा COO की हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां
आम जनों को मिलने वाली सुविधा के लिए धनबाद स्थित संसदीय कार्यालय का विधिवत् उद्घाटन की कुछ तस्वीरें pic.twitter.com/Zj7PcADBaT
— ढुलू महतो (@dhullu_mahto) December 8, 2024
मौके पर एमपी ढुल्लू महतो ने कहा कि धनबाद के हर वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से संसदीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। इस सांसद कार्यालय से धनबाद लोकसभा के चार विधानसभा क्षेत्र धनबाद, झरिया, सिंदरी और निरसा की जनता की समस्याओं को दूर किया जायेगा। बोकारों और चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के लिए जल्द ही चंदनकियारी या बोकारों में भी संसदीय कार्यालय खुलेगा। एक्स एमपी पीएन सिंह ने कहा कि यह कार्यालय सिर्फ एक भवन नहीं है, बल्कि यह भाजपा के विचारों और हमारी मेहनत का प्रतीक है। बाघमारा एमएलए शत्रुघ्न महतो ने कहा कि सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सम्मानपूर्वक पार्टी की विचारधारा के लिए कार्य करना होगा।
कार्यक्रम का संचालन बीजेपी नेता संजय झा व धन्यवाद ज्ञापन नितिन भट्ट ने किया।मौके पर बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश लाटा, तारा देवी, डब्लू बाउरी, जयप्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह, संजीव अग्रवाल, मुकेश पांडेय, विष्णु त्रिपाठी, मिल्टन पार्थ सारथी, वीरेंद्र हंसदा, प्रदीप देवरलिया, रितेश शर्मा, विजय अग्रवाल, राजीव तुलस्यान, राजेश गुप्ता,सुनील चौधरी, सोमनाथ त्रिपाठी, रवि सिन्हा,अनिल सिन्हा, योगेंद्र यादव, प्रियंका देवी, रीता प्रसाद, मनीष साव, नित्यानंद मंडल, धरनीधर मंडल, देवाशीष पाल, मुकेश यादव, बलदेव साव, दीपा दास, संजय सिंह, कविता बरनवाल, किरण सिंह,आशीष मुखर्जी, दिनेश मंडल व मनोज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में बीजेपी लीडर व कार्यर्कता उपस्थित थे।
संसदीय कार्यालय उद्घाटन के मौके पर राज सिन्हा, रागिनी सिंह, शेखर अग्रवाल व जिलाध्यक्ष नहीं दिखे
संसदीय कार्यालय उद्घाटन के मौके पर बीजेपी के धनबाद एमएलए राज सिन्हा नहीं दिखे। हालांकि पांच गज की दूरी पर ही एमएलए का ऑफिस व आवास भी है। कहा जा रहा है कि एमएलए राज सिन्हा धनबाद से बाहर हैं। झरिया एमएलए रागिनी सिंह व निरसा के एक्स एमएलए अर्पणा सेनगुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद नहीं थी। रागिनी सिंह पार्टी के रांची कार्यक्रम में गयी थी। बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रवन राय व उनकी टीम के कई पदाधिकारी गाायब रहे। एक्स मेयर चंद्रशेखर अग्रवााल भी कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे।
बीजेपी में नये समीकरण का ताना-बाना
एमपी व एक्स एमपी के साथ होने से धनबाद बीजेपी में एक नये समीकरण का ताना-बाना बुना गया। एमपी ढुल्लू महतो के कार्यालय का उद्घाटन एक्स एमपी पशुपतिनाथ सिंह ने किया। यह पहल बीजेपी के कुछ सीनीयर लीडर्स को भी आश्चर्यचकित किया। सर्वविदित है कि लोकसभा चुनाव के पहले और बाद में एमपी और एक्स एमपी के संबंध में कड़वाहट की बात कही रही थी। यह कड़वाहट विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिली। मीडिया में व्यंग-वाण चल रहे थे। लेकिन आज की जुगलबंदी से जिला बीजेपी में एक नया समीकरण बन गया है।