रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से कांके रोड़ स्थित आवासीय कार्यालय में मंगलवार को कई जिलों के डीसी व एसपी ने मुलाकात की है। कई आईजी व डीआईजी भी सीएम से मिले हैं।
यह भी पढ़ें:Dhanbad : झरिया में रंगदारी के लिए 1100 फीट सड़क को जेसीबी से कबाड़ दिया, सांसद बोले- आरोपियों को गिरफ्तार करें

और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
स्टेट में पिछले सप्ताह हुए ट्रांसफर के बाद बड़े पैमाने पर नवनियुक्त अफसरों ने सीएम से उनके आवास पर आकर शिष्टाचार मुलाकात की है। मंगलवार को डीसी दुमका अभिजीत सिन्हा, डीसी पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी, डीसी पश्चिमी सिंहभूम चंदन कुमार, डीसी पलामू समीरा एस, डीसी जामताड़ा रवि आनंद, डीसी सिमडेगा कंचन सिंह, डीसी रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने शिष्टाचार मुलाकात की।

वहीं आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैया लाल, आईजी मानवाधिकार नरेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी चाईबासा अनुरंजन किस्पोट्टा, एसपी पश्चिमी सिंहभूम राकेश रंजन, एसपी हजारीबाग अंजनी अंजन, एसपी गोड्डा मुकेश कुमार, एसपी लोहरदगा सादिक अनवर रिजवी, एसपी सिमडेगा मो. अर्शी, एसपी खूंटी मनीष टोप्पो ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इससे पहले सोमवार को देवघर नमन प्रियेश लकड़ा, डीसी धनबाद आदित्य रंजन, डीसी कोडरमा ऋतुराज, डीसी गढ़वा दिनेश कुमार यादव एवं डीसी खूंटी आर रॉनिटा ,आईजी दुमका शैलेंद्र कुमार सिन्हा, आईजी बोकारो क्रांति कुमार गडिदेशी, डीआईजी पलामू नौशाद आलम अंसारी, एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार, एसएसपी जमशेदपुर पीयूष पांडेय, एसपी बोकारो हरविंदर सिंह, एसपी पाकुड़ निधि द्विवेदी एवं एसपी जामताड़ा राजकुमार मेहता ने शिष्टाचार मुलाकात की थी।