धनबाद। बोकारो स्टील प्लांट (BSL)और आईआईटी आईएसएम( IIT ISM) धनबाद के बीच MOU हुई है। बीएसएल से संबंधित स्टील मेकिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए दोनों ओर से एमओयू पर साइन किये गये।
यह भी पढ़ें:झारखंड: IIT की स्टूडेंट से छेड़छाड़ के आरोपी में IAS अफसर सैयद रियाज अहमद जेल भेजे गये
बीएसएल की ओर से ईडी (संकार्य) बीके तिवारी ने समझौता ज्ञापन पर साइन किए। मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) वेद प्रकाश ने विटनेस के रूप में साइन किए। मौके पर आईआईटी आईएसएम धनबाद की ओर से प्रो. सागर पाल, प्रो. रवि कुमार गंगवार और प्रो. एजाज अहमद उपस्थित थे।
रिसर्च और विकास परियोजना में मिलेगी मदद
और भी पढ़ें
- बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद बना नरसंहार, कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 को मारा
- ऐश्वर्या-अभिषेक का दिखा रोमांटिक अंदाज, हाथों में हाथ डाल दीवाली पार्टी में पहुंचे
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
बीएसएल की ओर से ईडी (संकार्य) बीके तिवारी ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन पर्यावरण और सुरक्षा सहित इस्पात संयंत्र के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान और विकास परियोजना में सहयोग करेगा। हमारे अनुभव और आईआईटी आईएसएम धनबाद के शिक्षाविदों के ज्ञान और विशेषज्ञता से शीर्ष पायदान संस्थानों बोकारो स्टील प्लांट और आईआईटी (आईएसएम) धनबाद दोनों के लिए तालमेल बनाने और मूल्यों का निर्माण करने में मदद करेगा। वेद प्रकाश ने बताया कि: बोकारो स्टील प्लांट और आईआईटी (आईएसएम) धनबाद का सहयोगात्मक कार्य हमारी डिजिटल परिवर्तन यात्रा में तकनीक और इंडस्ट्री 4.0 प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके परिचालन, अनुरक्षण और आपूर्ति श्रृंखला के क्षेत्रों में बेहतर प्रथाओं को स्थापित करने में सहायता करेगा।
deep research करने की संभावनाओं पर चर्चा
प्रो. सागर पाल ने एमओयू ज्ञापन पर साइन के दौरान प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस्पात निर्माण, इंडस्ट्री 4.0 और डिजिटल परिवर्तन से संबंधित कोर आर एंड डी क्षेत्रों में अच्छी संख्या में सहयोग की उम्मीद जताई। प्रो. रवि कुमार गंगवार ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में की विशेषज्ञता के बारे में बताया और पर्यावरण और सुरक्षा के क्षेत्रों में गहन शोध करने की संभावनाओं पर चर्चा की। जीएम (ईसीडी) एनपी श्रीवास्तव व सहायक महाप्रबंधक (ईसीडी) ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समन्वयन मुख्य महाप्रबंधक (सी एंड कम्युनिकेशन) बिपिन कृष्णा सरतापे ने तथा संचालन वरीय प्रबंधक (सी एंड ए) निधि ने किया. वरीय प्रबंधक (इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार) आरके रवि का भी बैठक के आयोजन में योगदान रहा. कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक(अधिशासी निदेशक सचिवालय) एनके बेहरा, वरीय प्रबंधक (अधिशासी निदेशक सचिवालय) आनंद राज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।