- घर दिखाने के बहाने खुंटी एसडीएम ने की थी छेड़छाड़
रांची। झारखंड कैंडर के 2019 के बैंच के IAS अफसर व खूंटी के एसडीएम सैयद रियाज अहमद ने अपना आवास दिखाने के बहाने बुलाकर आईआईटी स्टूडेंट से छेड़छाड़ की थी। पिछले दो जुलाई की की हुई घटना मामले में स्टूडेंट की कंपलेन पर महला पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गयी है। पुलिस ने एसडीएम को अरेस्ट कर ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है। स्टेट गवर्नमेंट ने एसडीएम को सस्पेंड कर दिया है।
यह भी पढ़ें:बिहार: अरवल में दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप, पटना के प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के साथ होटल में दोस्तों के साथ किया गंदा काम
एसडीएम सैयद रियाज अहमद मूल रूप से महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार 12वीं में फेल हो चुके सैयद रियाज अपने पांचवें प्रयास में 2019 में आईएएस बनने में सफल रहे।यूपीएससी में सफल होने के बाद मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में रियाज ने बताया था कि उनके माता-पिता ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। सैयद के पिता सरकारी विभाग में फोर्थ ग्रेड स्टाफ थे। साथ ही वे परिवार के भरण-पोषण के लिए खेतों में काम किया करते थे। उनकी मां एक घरेलू महिला हैं। सैयद बचपन से ही पढ़ाई में काफी कमजोर थे। यहां तक कि 12वीं में वे फेल हो गये थे। इसके बाद उनके टीचर ने उन्हें उनके पिता के सामने ही जीरो कह दिया था। हालांकि उस वक्त सैयद के पिता ने टीचर को यह भरोसा दिलाया था कि उनका बेटा जीवन में आगे चलकर बहुत बड़ा काम करेगा। बाद में कड़ी मेहनत से सैयद ने पांचवें प्रयास में यूपीएससी एग्जाम में सफलता हासिल की।
और भी पढ़ें
- SI प्रमोशन विवाद में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीधी भर्ती वालों को मिलेगी प्राथमिकता
- बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद बना नरसंहार, कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 को मारा
- ऐश्वर्या-अभिषेक का दिखा रोमांटिक अंदाज, हाथों में हाथ डाल दीवाली पार्टी में पहुंचे
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
एसडीएस की पत्नी रेना जमील जानी जाती हैं अपने कामों से
आरोपी एसडीएस सैयद रियाज अहमद की वाइफ रेना जमील केवल नाम की ही नहीं बल्कि अपने कामों से भी जानी जाती है।
एसडीएम सैयद रियाज अहमद का निकाह कतरास छाताबाद की रैना जमील से हुआ है। आइएएस रेना छत्तीसगढ़ में पोस्टेड हैं। एरिया में उनकी कर्तव्यपरायणता की किस्सें से हर कोई वाकिफ है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में राहुल नाम के बच्चे को बोरवेल से बचाने वाली रेस्क्यू टीम का रेना जमील हिस्सा भी थीं। लगभग 100 घंटे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में रेना जमील कड़ी धूप या रात की उमस को झेलते हुए वहीं तैनात रहीं। इस पूरे ऑपरेशन को लेकर उनकी जिले में खूब तारीफ भी हुई थी। धनबाद जिले के कतरास निवासी चार भाई बहन में सबसे छोटी रेना जमील को यूपीएसपी में 380वीं रैंक मिली थी। ट्रेनी के तौर पर पहली पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मिली। वहअसिस्टेंट कलेक्टर बनीं। इसके बाद उन्हें अगली पोस्टिंग सक्ती में एसडीएम के तौर पर मिली। खूंटी एसडीएम सैयद रियाज अहमद से रेना जमील की मुलाकात जामिया मिलिया की आरसीए कोचिंग में हुई थी। आईएएस बनने के बाद घर परिवार की मर्जी से दोनों ने 2021 में शादी कर ली।