- मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 101 आरोपी
रांची। डोरंडा कोषागार से जुड़े चारा घोटाला मामले में शनिवार को सीबीआई की स्पेश कोर्ट में बहस पूरी हो गई। सीबीआई कोर्ट इस मामले में 15 फरवरी को फैसला सुनायेगा। कोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसमें हार के एक्स सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 101आरोपी हैं।
बिहार: लड़की के सैंडिल में लगाया जीपीएस ट्रैकर, पटना एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान पकड़ाया
सीबीआइ कोर्ट के फैसले से एक बार फिर लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लालू प्रसाद फिलहाल चारा घोटाले के अन्य मामले में बेल पर हैं। चारा घोटाले का सबसे बड़ा यह मामला डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़ा है। 1990 से 1995 के बीच 139. 35 करोड़ की अवैध निकासी की गयी थी।इस मामले में बिहार के एक्स सीएम सह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, तत्कालीन लोक लेखा समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, ध्रुव भगत, एक्स एमएलए डॉ आरके राणा, पशुपालन विभाग के अफसर फूलचंद सिंह, वित्त सचिव बेक जूलियस, संयुक्त सचिव केएम प्रसाद सहित कई अफसर व सप्लाईआरोपियों में शामिल हैं।
लालू को चार मामलों में मिल चुकी है सजा
चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव से जुड़े झारखंड में कुल पांच मामले हैं। इनमें से चार मामलों में उन्हें सजा मिल चुकी है। लालू को पहले ही चाईबासा के दो मामले, देवघर व दुमका से जुड़े चारा घोटाले में झारखंड हाईकोर्ट से बेल मिल चुकी है। वे फिलहाल बेल पर हैं।
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम