गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां गांव के युवा कुंदन कुमार मोदी रातोंरात करोड़पति बन गये हैं। कुंदन ने मात्र 49 रुपये लगाकर एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: गिरिडीह में बड़ा हादसा, स्कार्पियो पेड़ से टकराई, छह बारातियों की दर्दनाक मौत
खुशी जाहिर कर दी नसीहत
कुंदन कुमार मोदी ने कुंदन को यह जीत ड्रीम 11 से मिली है। अपनी जीत पर उन्होंने खुशी जाहिर की है। उन्होंने लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि इसे सोच समझकर ही खेलें, नहीं तो लेने के देने पड़ जायेंगे। ड्रीम 11 एक जोखिम भरा खेल है। इसमें ज्यादातर मध्यमवर्गीय व गरीब परिवार के लोग ही पैसे लगाते हैं। वैसे लोगों को ऐसे जोखिम भरा खेल खेलने से तो बचना ही चाहिए। अपनी समझदारी से नहीं खेलने पर भारी आर्थिक नुकसान व जमा पूंजी बर्बाद होने की आशंका बनी रहती है।
ऐसे रातोंरात बना करोड़पति
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में एक करोड़ जीते कुंदन कुमार मोदी ने ड्रीम 11 में महज 49 रुपये लगाकर एक करोड़ रुपये जीत लिए। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले में एक करोड़ रुपए का इनाम कुंदन ने जीता है। उन्होंने बताया कि टैक्स काटकर बैंक अकाउंट में 70 लाख रुपये मिले हैं। अपनी जीत सेखुश कुंदन नेबताया कि करीब पांच वर्षों से ड्रीम 11 में टीम लगा रहे थे। अब तक लगभग 3000 टीम लगा चुके हैं। गुरुवार को भी पांच टीम लगाये थे। इसमें एक नंबर की टीम से एक करोड़ रुपये जीत लिए।
और भी पढ़ें
- धनबाद में धूमधाम से मनी धन्वंतरि जयंती, MLA समेत डॉक्टरों ने की पूजा-अर्चना
- धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की मेगा रेड, 4 दुकानों से 205 KG लड्डू जब्त, किया नष्ट
- धनबाद में JMM नेता पर गंभीर आरोप, दो पुलिस जवानों को पीटा; 50 हजार और चेन लूटी
- Jharkhand: निशा भगत की मौत पर शोक, पिता ने लगाया सोशल मीडिया पर चरित्र हनन का आरोप