Advertisement
रांची। झारखंड की राजनीति में इनदिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले विपक्षी बीजेपी हैं। इंटरनेट मीडिया में सक्रिय रहने वाले निशिकांत दुबे की पूरी राजनीति इस समय हेमंत सोरेन के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। एमएलए नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा है कि हेमंत सोरेन ट्रक चलायेंगे। बीजेपी सरकार चलायेगी।
यह भी पढ़ें:झारखंड: प्रेम प्रकाश मामले सरयू राय ने एक्स CM पर साधा निशना, कहा- ट्रेनिंग रघुवर सरकार में और कार्य हेमंत कार्यकाल में
मेरे प्रदेश के भावी युवाओं,


तुम्हारे मुख्यमंत्री @hemantsoren जी का कहना है कि राज्य में नौकरियां सीमित है आप ट्रक चलाइये, टेम्पो चलाइये, बढ़िया है ना?

और मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, युवा भी आपसे कह रहे है कि अगले चुनाव में आप भी ट्रक चलाइये सरकार @BJP4Jharkhand चला लेगी। pic.twitter.com/3xf0p53J28

ADVERTISEMENT

— Nilkanth Singh Munda (@MundaNilkanth) June 7, 2022

नीलकंठ सिंह मुंडा ने टवीट के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक वीडियो भी है। इस वीडियो में हेमंत सोरेन बाबा नगरी देवघर में भाषण दे रहे हैं। इसमें सीएम युवाओं से कह रहे कि हल और बैल चलाने के साथ-साथ ट्रक, बोलेरो आदि भी चलाने का हुनर होना चाहिए। नौकरी की संभावनाएं सीमित हैं, लेकिन जीने के साधन असिमित हैं। जरूरी नहीं कि हर कोई कलम ही चलाए आदि। सीएम के इस बयान को टवीट का उल्लेख करते हुए नीलकंठ ने ट्वीट किया है। 
 बाबूलाल ने भी साधा निशाना
 नीलकंठ सिंह मुंडा के  टवीट को री-टवीट करते हुए बीजेुी  विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी निशिकांत दुबे के सुर से सुर मिलाया है। बाबूलाल मरांडी ने लिखा है- झारखंड के युवा ट्रक टेंपो चलायेंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, उनका परिवार व चेले-चमचे खान-खदान, जमानी-जायदाद का धंधा करेंगे।  इस टवीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बाबूलाल मरांडी पिछले कुछ दिनों से लगातार निशिकांत दुबे को फालो कर रहते नजर आ रहे हैं। दोनों हेमंत सोरेन पर हमलावर नजर आ रहे हैं।