रांची। झारखंड के साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को ईडी बुधवार को समन भेजा है। ईडी ने रामनिवास यादव को ईडी ने समन भेजकर 23 जनवरी को ईडी के रांची स्थित जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है।
यह भी पढ़ें:धनबाद: बिजनसमैन अनिल गोयल ने मनाया 25th anniversary, सिल्वर जुबली में हुआ दिग्गजों का जुटान
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
ईडी ने इलिगल माइनिंग के आरोप में जेल में बंद पंकज मिश्रा से बात करनेवाले सचिवालय व जिला स्तर के दो दर्जन से अधिक पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को चिह्नित किया है। इन अफसरों में साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव और एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा भी शामिल हैं। इसी को लेकर ईडी ने डीसी को समन भेजा है। अन्य संबंधित अफसरों को पूछताछ के लिए ईडी की ओर से जल्द ही समन जारी किया जायेगा।
DSP पीके मिश्रा को तीसरा समन जारी करने की तैयारी में ED
सुप्रीम कोर्ट द्वारा सोमवार को झारखं सरकार की रिट याचिका को खारिज कर दिया गया। इसके बाद ईडी साहिबगंज के एक्स डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा को फिर से समन जारी करने की तैयारी में है। ईडी उन्हें कुछ दिनों के भीतर समन भेज सकती है। यह प्रमोद कुमार मिश्रा को तीसरा समन होगा। उनसे ईडी पूछताछ करना चाहती है। झारखंड गवर्नमेंट ने ईडी द्वारा सल्टेट के अफसरों को भेजी जा रही समन का पुरजोर विरोध करते हुए अपने जांच अधिकारी से पूछताछ करने के लिए ईडी के अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी थी। इसके लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गयी थी।
उल्लेखनीय है की बड़हरवा टोल प्लाजा विवाद में एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने मिनिस्टर आलमगीर आलम और सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को क्लीनचिट दे दी थी। ईडी ने इस केस में आईओ सरफुद्दीन खान से लंबी पूछताछ की थी। ईडी ने आईओ से केस से जुड़े सारे कागजात की मांग की थी। पूछताछ में आईओ ने बताया कि सीनीयर अफसरों के कहने पर केस में पंकज और आलमगीर आलम को अगले ही दिन क्लीनचिट दे दी गई थी।डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने उस मामले की निगरानी की थी और पंकज मिश्रा और मिनिस्टर को क्लीन चिट दे दी गई थी।