Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के कोल बिजनसमैन अनिल गोयल ने बुधवार को अपनी शादी की 25 वीं सालगिरह मनाया। दो दिन के इस पारिवारिक समारोह मे एक दिन पूर्व भजन संध्या व बुधवार को भव्य इवेंट का आयोजन किया गया गया था। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:धनबाद: रोड एक्सीडेंट की रोकथाम के लिए ट्रैफिक रूल्स का पालन अति आवश्यक: ट्रैफिक डीएसपी

अनिल गोयल व उनकी वाइफ रेणु अग्रवाल की गोल्डेन जुबली के मौके पर गोयल फैमिली की ओर से VIVANA होटल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। गोयल फैमिली की ओर से रमेश गोयल, प्रकाश गोयल व सुनील गोयल समेत अन्य ने आगंतुत अतिथियों का स्वागत किया। 
कार्यक्रम में एक्स मिनिस्टर व टुंडी एमएलए मथुरा प्रसाद महतो मुख्य रुप में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या के प्रतिष्ठित बिजनसमैन समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। बिजनमैन सुरेंद्र जिंदल ,अजय सिंह उर्फ पिंटू सिंह, जीटा का राजीव शर्मा, नंदू अग्रवाल, धनबाद क्लब के सेकरेटरी डॉ प्रणय पूर्वे, अशोक चौरसिया, संजीव बोयत्रा, चेतन गोयनका, बीजेपी लीडर संजीव अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, राज कुमार सिंह नन्हकी समेत अन्य उपस्थित थे।