धनबाद। धनबाद जेल में बंद NEWS 11 भारत के डायरेक्टर सह केयर विजन कंपनी के सीएमडी अरूप चटर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। केयर विजन नामक चिटफंड कंपनी के द्वारा ठगी करने के दो और मामलों में सोमवार को अरूप को कोर्ट से झटका लगा है।
यह भी पढ़ें:झारखंड: लातेहार में नक्सली संगठन JJMP के चार समर्थक अरेस्ट, पप्पू लोहरा समेत 17 के खिलाफ FIR
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने वरीय अधिवक्ता शाहनवाज एवं सहायक लोक अभियोजक कुलदीप शर्मा की दलील सुनने के बाद अरूप की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अरूप को इस मामले में 25 अगस्त को रिमांड किया गया था।
जुलाई महीने में दर्ज की गई थी एफआइआर
लोदना बाजार निवासी कुंदन पासवान की शिकायत पर 31 जुलाई 22 को लोदना ओपी में FIR में दर्ज की गई थी। FIR के अनुसार, वर्ष 2014 में उसने अपनी मां सुमित्रा देवी के नाम से 25 लाख रुपये चिटफंड कंपनी केयर विजन इंफ्रा स्ट्रक्चर एंड एग्रीटेक लिमिटेड में जमा कराये थे। बताया गया कि इस इंवेस्टमेंट के एवज में अगले पांच साल तक प्रत्येक महीने तीन हजार रुपये आपकी मां के बैंक अकाउंट में आयेंगे। बताया कि पैसे जमा करने के बाद अगले पांच-छह महीने तक तो उसकी मां के बैंक अकाउंट में पैसा आया, लेकिन उसके बाद पैसा आना बंद हो गया। जब उसने कंपनी के मालिक अरूप चटर्जी से कांटाटोली स्थित न्यूज 11 के ऑफिस में जाकर इसकी शिकायत की तो उस समय उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्दी ही पैसा आ जायेगा। हालांकि लगातार बोलने के बाद भी फिर कभी पैसा नहीं आया। उसके बाद अरूप चटर्जी से इसकी शिकायत करने पर वह धमकाने लगे। कहा कि तुम्हारा पैसा हम नहीं जानते हैं। जो करना है कर लो।
आमटाल पंचायत के मुखिया ने भी दर्ज करायी है एफआइआर
बलियापुर आमताल पंचायत के मुखिया संजय कुमार की शिकायत पर अरूप चटर्जी के विरुद्ध एक एआइआर बलियापुर थाना में कांड संख्या 123/22 के तहत दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार अरूप चटर्जी एवं उसकी कंपनी केयर विजन इंफ्रा स्ट्रक्चर एंड एग्रोटेक लिमिटेड के निदेशक एवं कर्मियों पर 7 लाख 11 हजार 5 सौ रुपये की ठगी करने का आरोप है। दोनों मामलों में कोर्ट ने है। सोमवार को अरूप की बेल पिटीशन खारिज कर दी।