- बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
- क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने को कंपनी प्रतिबद्ध
रांची। अदाणी ग्रुप की इकाई अंबुजा सीमेंट्स गोड्डा में चार मिलियन टन क्षमता का सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित करेगा। इसमें 1000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। गोड्डा जिले के मोतिया गांव में स्थापित होने वाले इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के बुनियादी ढ़ांचे के विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें:Dhanbabd: जनता मजदूर संघ में चौथी टूट, रामधीर सिंह की वाइफ व बहु ने बनायी राष्ट्रीय जनता कामगार संघ
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
Ambuja Cements proposes setting up a 4 MTPA Cement Grinding Unit in Godda, Jharkhand to drive infrastructure development and employment in the region.#ThisIsAdaniCement #BuildingNationsWithGoodness #GrowthWithGoodness #GoodnessKiNeev #ESG pic.twitter.com/dJvbtOp81K
— Ambuja Cement Official (@AmbujaCementACL) February 21, 2024
सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट की योजना अदाणी पावर, झारखंड के निकट बनाई गई है। यह इकाई 2500 से अधिक लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करेगी। अंबुजा सीमेंट्स पहले से ही झारखंड में छह मिलियन टन प्रति वर्ष की संयुक्त क्षमता के साथ दो सीमेंट प्लांट संचालित करती है।
गोड्डा के पावर प्लांट के fly ash से अडाणी सीमेंट बनाएगी ।आज कम्पनी ने 1000 करोड़ के 4 mtpa के प्लांट की घोषणा की ।संथालपरगना में औद्योगिक क्रांति क के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा ।हज़ारों बच्चों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोज़गार मिलेगा@AdaniOnline @AmbujaCementACL pic.twitter.com/Ghsn6FE7SY
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) February 21, 2024
सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने को हम प्रतिबद्ध
सीमेंट बिजनेस के सीईओ अजय कपूर ने कहा कि क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने को हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा मानना है कि झारखंड में संसाधनों, बुनियादी ढांचे और कुशल जनशक्ति के मामले में अपार संभावनाएं हैं, जो इसे इस परियोजना के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है। हम इस प्रोजेक्ट के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए स्टेटके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं। यह न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा, बल्कि बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों में भी सहायता करेगा।
अंबुजा सीमेंट्स रोजगार के अवसर पैदा करने और जिन समुदायों में यह काम करता है, उनके सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। अंबुजा सीमेंट्स को इस पर गर्व है वह झारखंड की विकास गाथा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कंपनी अपने शेयरधारकों, ग्राहकों, कर्मचारियों और बड़े पैमाने पर समुदाय के लिए और बेहतर कार्य करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।