- विनाटा एयरोमोबिलिटी की युवा टीम द्वारा बनने वाली एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार के कॉन्सेप्ट मॉडल
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि इंडिया में जल्द पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार शुरू हो सकती है। विनाटा एयरोमोबिलिटी की युवा टीम द्वारा जल्द ही बनने वाली एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार के कॉन्सेप्ट मॉडल से परिचित होने पर खुशी हुई। इसके शुरू होने के बाद उड़ने वाली कारों का उपयोग लोगों, कार्गो के ट्रांसपोर्टिंग के साथ-साथ मेडकल इमरजेंसी सर्विस प्रदान करने के लिए किया जायेगा।
वर्तमान में बोइंग, उबर और एयरबस सहित कंपनियों ने उड़ने वाली कार मॉडल पर काम करने का दावा किया है। एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार आटोमोबाइल बाजार में अगले कुछ वर्षों में लगभग 20 उड़ने वाले वाहन लांच होने की संभावना है। उत्तरी अमेरिका से लेकर यूरोप और एशिया तक कई कंपनियां उड़ने वाली कारों या छोटे वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग वाहन (वीटीओएल) प्रोटोटाइप के निर्माण में लगी हुई हैं। इनमें से कई को वर्ष 2030 तक पूरी तरह फंक्शनल हवाई वाहनों को पेश करने की उम्मीद है।
और भी पढ़ें
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने फरवरी के महीने में एक ऐसे कार को मंजूरी दी, जो आसमान में 10 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती है। इस कार को बनाने वाली कंपनी टेराफुगिया ट्रांसजिशन कंपनी का दावा है कि कार जमीन पर भी चल सकती है। हवा में भी उड़ सकती है। कंपनी कई तरह की फ्लाइंग कार तैयार करने की कोशिश कर रही है।