Advertisement

पटना। बिहार के पटना जंक्शन पर बुधवार को पटना-धनबाद इंटरसिटी ट्रेन से बक्से में बंद मिली युवक की बॉडी की पहचान हो गयी है। बॉडी शेखपुरा के मोहली ओपी के कमालपुर गांव निवासी शंकर महतो के बेटे जगत महतो की है।पोस्टमार्टम के बाद परिजनो ने बॉडी का पटना में ही दाह संस्कार कर दिया है।  परिवार के लोगों ने गांव के ही दो युवकों पर जगत की मर्डर का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़े:Bihar: महाशिवरात्रि पर सेंट्रल मिनिस्टर नित्यानंद राय बने भोले बाबा के गाड़ीवान, हांकी बैलगाड़ी

बताया जाता है कि जगत महतो कोलकाता से 13 फरवरी को अपने गांव के ही  साथी प्रदीप महतो और पवन महतो के साथ घर के लिए रवाना हुआ। जगत अपने पिता शंकर महतो के साथ कोलकाता में ही काम करता था। उसके गांव के साथी कोलकाता उसके पास घूमने के लिए गये थे।  सभी 13 फरवरी को घर के लिए  रवाना हुए। इसके बाद अगले दिन युवक का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिवार के लोगों ने लखीसराय जीआरपी  जगत के लापता होने की सूचना दर्ज कराई। फिर परिजनों को बक्से में बॉडी मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद परिजनों ने युवक की पहचान की।

दुश्मनी में मर्डर का आरोप
 मृतक युवक जगत के भाई तेजिंदर ने बताया कि गांव के ही प्रदीप महतो और पवन महतो उसके साथ लौट रहे थे। इसी दोनों ने रास्ते में दुश्मनी में भाई की गला घोटकर मर्डर की है। युवक की रस्सी से गला घोट कर हत्या की गई। फिर, बक्से में लाश को रखकर पटना-धनबाद इंटरसिटी के सामान्य बोगी में रख दिया गया था। बॉडी को बुधवार को जीआरपी ने पटना रेलवे स्टेशन पर उतारा।