Advertisement

जयपुर। आइपीएल 2023 का 48 वां मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया। इस  मैच में गुजरात ने राजस्थान को नौ विकेट से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 17.5 ओवर में 118 रन बनाये। गुजरात ने एक विकेट खोकर 119 रन बनाये।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Doha Diamond League में Neeraj Chopra ने 88.67 मीटर भाला फेंक हासिल की जीत
राजस्थान की पारी
पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही। बटलर आठ रन बनाकर 11 के स्कोर पर आउट हो गये। यशस्वी जायसवाल 14 रन बनाकर रन आउट हुए। कैप्टन  संजू सैमसन ने राजस्थान की लड़खड़ा रही पारी को सहारा देने की कोशिश की, लेकिन वह भी नाकाम साबित हुए। सैमसन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 30 रन बनाये। देवदत्त पडिक्कल ने 12 रन बनाये। अंत में ट्रेट बोल्ट ने 15 रन बनाये। राशिद खान ने तीन विकेट चटकाये। नूर अहमद को 2 विकेट मिला। राजस्थान के सात बैट्समैन दहाई का आंकड़ा तक नहीं पार कर पाये।
गुजरात की पारी
आसान टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात ने तेज शुरुआत की। 71 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। शुभमन गिल 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आये कैप्टन हार्दिक पांड्या (39 रन नाबाद) ने ऋद्धिमान साहा (41 रन नाबाद) के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। युजवेंद्र चहल को एकमात्र विकेट मिला।