नई दिल्ली। आईपीएल के 14वें सीजन का 12वां मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हरा दिया। यह CSK की लगातार दूसरी जीत है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये इस मैच में राजस्थान की टीम के कैप्टन संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसलाकिया। चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 188 रन बनाये। जवाब में राजस्थान की टीम नौ विकेट पर 143 रन ही बना पाई। इस तरह 45 रन से मैच जीतकर चेन्नई ने लगातार दूसरी बड़ी जीत दर्ज की।
और भी पढ़ें
- JPSC Scam: खियांगते के लैपटॉप बैग में मिली 15 में अभ्यर्थियों की ‘सेटिंग लिस्ट’
- गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, PM मोदी ने देखा राफेल-तेजस का दमदार एयर शो
- BCCL CMD के निजी सचिव को लगी चाकू, वित्त अधिकारी के मोबाइल से भी उलझी गुत्थी
- धनबाद: BCCL अस्पताल के 14 करोड़ के टेंडर पर बवाल, 339 ठेकेदार अयोग्य!
राजस्थान पारी, बैंटिंग फ्लॉप
जोस बटलर के साथ मनन वोहरा पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरे। 14 रन बनाकर मनन सैम कुर्रन की बॉल पर रवींद्र जडेजा को अपना कैच दे बैठे। कुर्रन ने कैप्टन संजू सैमसन को एक रन के स्कोर पर ब्रावो के हाथों कैच करवाया। रवींद्र जडेजा की एक शानदार गेंद पर जोस बटलर चकमा खा गये और हाफ सेंचुरी से एक रन पहले बोल्ड हो गये। इसी ओवर की आखिरी बॉल पर 17 रन पर खेल रहे शिवम दुबे को जडेजा ने lbw आउट किया। डेविड मिलर को मोइन अली ने आउट किया। इसके बाद मोइन ने एक ही ओवर में लगातार पहले रियान पराग को और फिर पिछले मैच के हीरो रहे क्रिस मौरिस को जडेजा के हाथों बाउंड्री पर कैच करवाया।
चेन्नई की पारी
रितुराज गायकवाड़ 13 गेंदों में 10 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान की बॉल पर शिवम दुबे के हाथों कैच आउट हुए। फाफ डुप्लेसिस के रूप में 17 गेंदों में 33 रन बनाकर क्रिस मौरिस की गेंद पर रियान पराग के हाथों कैच आउट हुए। मोइन अली 20 गेंदों में 26 रन बनाकर राहुल तेवतिया का शिकार बने। अंबाती रायुडू 17 गेंदों में 27 रन बनाकर चेतन सकारियां की गेंद पर रियान पराग के हाथों कैच आउट हुए। सुरेश रैना 15 गेंदों में 18 रन बनाकर सकारिया की गेंद पर मौरिस के हाथों कैच आउट हुए। सकारिया ने एमएस धौनी को 18 रन पर आउट किया। क्रिस मौरिस ने रवींद्र जडेजा आठ रन पर पवेलियन भेजा।सैम कुर्रन 12 रन बनाकर रन आउट हुए। शार्दुल ठाकुर एक रन बनाकर रन आउट हो गये। ड्वेन ब्रावो आठ बडल में 20 रन बनाकर नॉट आउट लौटे। उन्होंने पारी की लास्ट बॉल पर छक्का जड़ा।