नई दिल्ली।आइपीएल के 14वें सीजन का 20वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदरबाद के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक सुपर ओवर में हैदराबाद को हरा दिया है।
दिल्ली के कैप्टन रिषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चारविकेट पर 159 रन बना लिये। मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL की नई वेबसाइट लॉन्च, अब मिलेगा बेहतर और सुरक्षित डिजिटल अनुभव
- धनबाद : खटाल हटाने के खिलाफ आंदोलन की तैयारी, 4 नवंबर को पहुंचेंगे MP पप्पू यादव
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
- कार्तिक मास 27 अक्टूबर से शुरू, दीपावली-छठ समेत इन पर्वों की देखें पूरी लिस्ट
हैदराबाद का सुपर ओवर
पहली बॉल पर अक्षर पटेल ने एक भी रन नहीं दिया। दूसरी बॉल पर डेविड वार्नर ने एक रन लिया। तीसरी बॉल पर विलियमसन ने शानदार चौका लगाया। चौथी बॉल पर एक भी रन नहीं बना। पांचवीं बॉल को रिवर्स स्वीप करने में विलियमसन चूके और भागकर एक रन चुराया। लास्ट पर वार्नर ने दो रन लिया लेकिन पहला रन शॉट माना गया। इस तरह से टीम ने दिल्ली के सामने आठ रन का टारगेट रखा।
दिल्ली का सुपर ओवर
हैदराबाद की ओर से राशिद खान सुपर ओवर में बॉलिंग करने आये। दिल्ली के रिषभ पंत और शिखर धवन बैंटिंग करने पहुंचे। पहली बॉल पर पंत ने एक रन लिया। दूसरी बॉल धवन ने एक रन हासिल किया। तीसरी बॉल पर पंत ने रिवर्स लैप लगाते हुए शानदार चौका हासिल किया। चौथा बॉल बिना किसी रन के गया। पांचवीं बॉल पर राशिद ने पंत के खिलाफ lbw की जोरदार अपील की। फील्ड अंपायर ने इसे नकारा और जॉनी बेयरस्टो ने तुरंत रिव्यू का इशारा किया। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद इसे नॉट आउट करार दिया। लास्ट बॉल पर एक रन चुराकर मैच अपने नाम कर लिया।
लास्ट ओवर में हैदराबाद की टीम को 16 रन की जरूरत थी लेकिन टीम 15 रन ही बना सकी। इस सीजन में पहली बार मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। जे सुचित ने छह बॉल पर 15 रन बनाकर मैच को इस रोमांचक ओवर तक पहुंचाया।
हैदराबाद की पारी, विलियमसन की फिफ्टी
दिल्ली से मिले 160 रन के टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद के लिए कैप्टन डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने पारी की शुरुआत की। चौथे ओवर में रन चुराने की कोशिश में कैप्टन डेविड वार्नर छह रन पर रबादा के शानदार थ्रो पर रन आउट हो गये। बेयरस्टो 18 गेंद पर 38 रन बनाकर आवेश खान की बॉल पर आउट हुए। विराट सिंह चार रन बनाकर आवेश की गेंद पर स्टोइनिस को कैच दे बैठ।
केदार जाधव मात्र नौ रन ही बना पाए। अमित मिश्रा की गेंद पर वह स्टंप हुए। विलियमसन ने 42 गेंद पर छह चौके की मदद से अपना फिफ्टी पूरा किया। इसके बाद लगातार दो गेंद पर अक्षर पटेल ने पहले अभिषेक शर्मा और फिर राशिद खान का विकेट लिया।
दिल्ली की पारी, पृथ्वी की हाफ सेंचुरी
शिखर धवन को राशिद खान ने 28 रन पर आउट कर दिया।पृथ्वी शॉ ने 53 रन बनाकर आउट हो गये। रिषभ पंत 37 रन बनाकर आउट हुए। हेटमायर एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टीव स्मिथ ने नाबाद 34 रन की पारी खेली। मार्कस स्टॉयनिस दो रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की ओर से सिद्धार्थ कौल ने दो जबकि राशिद खान ने एक विकेट लिए।