- टिम डेविड ने लगातार तीन छक्के लगाये
- यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी
नई दिल्ली। आईपीएल 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल इतिहास के 1000वें मैच में मुंबई ने राजस्थान को छह विकेट से हरा दिया। टिम डेविड ने तीन बॉल पर लगातार तीन सिक्स लगाया।
यह भी पढ़ें:Bihar: मां नहीं चुका पाई कर्ज तो 11 साल की बेटी से 40 साल के युवक ने कर ली शादी, दो बच्चों का बाप है, आरोपी अरेस्ट
राजस्थान के 212 रन के टारगेटका पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर पहला झटका दिया। इसके बाद कैमरून ग्रीन और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। अश्विन ने दोनों को आउट कर मैच में रोमांच लगा दिया। इसके बाद सूर्या ने 24 बॉल पर तूफानी हाफ सेंचुरी जड़ा। 55 के निजी स्कोर पर वह ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। सूर्या के आउट होते ही राजस्थान मैच में वापस आ गया था, लेकिन टिम डेविड ने 14 गेंद पर नॉट आउट 45 रन बनाते हुए राजस्थान के जबड़े से जीत छीन ली। राजस्थान के लिए अश्विन ने दोविकेट लिए। मुंबई ने चार विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाकर तीन बॉल शेष रहते मैच जीत लिया।
और भी पढ़ें
- Bihar : नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, आधे घंटे की मुलाकात में साथ रहे विजय चौधरी
- बिहार में अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
- सोशल मीडिया पर खबर शेयर करना अपराध नहीं! कर्नाटक HC ने X एडमिन की FIR की रद
- पलामू में गहनों के लिए हुई थी गीता देवी की हत्या, 72 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार
यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी
इससे पहले टॉस जीतकर राजस्थान के लिए ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल और बटलर ने तेज शुरुआत की। जायसवाल और बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 72 रन की पार्टनरशीप हुई। इसमें जायसवाल के 41 रन और बटलर ने 18 रन का योगदान दिया। बटलर के आउट होने के बाद एक छोर से विकेट गिरते रहे। वहीं, दूसरे छोर से यशस्वी जायसवाल रन बनाते रहे। 18वें ओवर में दो लगातार चौके लगाकर जायसवाल ने अपना सेंचुरी पूरा किया। जायसवाल आखिरी ओवर में 124 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने अपनी पारी में 62 बॉलखेली और 16 चौके और आठ शानदार सिक्स लगाये। मुंबई की तरफ से अरशद ने तीन विकेट लिए।