Advertisement

रांची। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कैप्टन केशव महाराज ने टॅास जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 50 ओवरों में 278 रन बनाए। वहीं, इस टारगेट का पीछा करने उतरी इंडियन टीम ने सात विकेट से यह मैच जीत लिया। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने 113 रन बनाये। श्रेयस को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड के दर्जनभर IAS-IPS अफसर थे कोलकाता के बिजनसमैन अमित अग्रवाल के संपर्क,CDR जांच में खुलासा 
इंडिया की पारी, श्रेयस अय्यर की सेंचुरी
इंडिया को पहला झटका शिखर धवन के रूप में लगा। वेन पार्नेल ने शिखर धवन को 13 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। वहीं, 9वें ओवर में कैगिसो रबाडा ने शुभमन गिल को 28 रन पर आउट कर दिया।  श्रेयस ने 50 बॉल पर पर अपना सेंचुरी पूरा किया। वहीं, ईशान किशन ने 60 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। 35वें ओवर में ब्योर्न फोर्टुइन की बॉल पर ईशान किशन 93 रन बनाकर कैच आउट हुए। उनका कैच रीजा हेंड्रिक्स ने लिया। 43वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने 104 बॉल पर सेंचुरी जड़ दिया। वहीं, इंडिया ने इस मैच को सात विकेट से जीत लिया।
साउथ अफ्रीका ने 278 रन बनाये
साउथ अफ्रीका को पहला झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा है। मोहम्मद सिराज ने  क्विंटन डिकॉक को क्लीन-बोल्ड कर दिया। डिकॉक आठ बॉल पर पांच रन बनाकर आउट हुए। 10वें ओवर में टीम इंडिया को दूसरी सफलता मिली है। अपने डेब्यू मैच में स्पिनर शाहबाज अहमद ने यानेमन मलान को एलबीडब्लू आउट कर दिया। यानेमन मलान 31 बॉल पर 25 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज ने रीजा हेंड्रिक्स को 74 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।हेनरिक क्लासेन ने कुलदीप यादव की गेंद पर मोहम्मद सिराज को कैच थमा दिया। हेनरिक क्लासेन 30 रन बनाकर आउट हुए। स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने  एडेन मार्कराम को कैच आउट किया। शिखर धवन के हाथों कैच देकर एडेन मार्कराम 79 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर ने वेन पार्नेल को 16 रनों पर कैच आउट किया। श्रेयस अय्यर ने पार्नेल का कैच लिया। मोहम्मद सिराज ने केशव महाराज को पांच रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। साउथ अफ्रीका ने सात विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाये।